India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, 28,636 पदों पर भर्ती शुरू

अगर आप 10वीं पास हैं और बिना किसी लिखित परीक्षा (No Exam) के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो भारतीय डाक विभाग (India Post) आपके लिए साल का सबसे बड़ा मौका लेकर आया है। इंडिया पोस्ट ने Gramin Dak Sevak (GDS) के 28,636 पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इसमें आपका चयन सिर्फ आपके 10वीं के मार्क्स के आधार पर होगा।

इस आर्टिकल में हम आपको अप्लाई करने का तरीका, मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी, और किन राज्यों में कितनी वैकेंसी है, इसकी पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे।

 1. महत्वपूर्ण जानकारी
विभाग का नाम भारतीय डाक विभाग (India Post)
पोस्ट का नाम ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
कुल वैकेंसी 28,636 पद
योग्यता 10वीं पास (10th Pass)
चयन प्रक्रिया मेरिट आधार पर (No Exam)
आवेदन मोड ऑनलाइन (Online)
वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in

2. India Post GDS Eligibility 2026: क्या आप फॉर्म भर सकते हैं? (विस्तार से समझें)

बहुत से छात्र फॉर्म भरते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे मेरिट में नाम आने के बाद भी वे रिजेक्ट हो जाते हैं। यहाँ हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि इस भर्ती के लिए सही योग्यता क्या है।

3. शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) पास होना अनिवार्य है। लेकिन यहाँ एक महत्वपूर्ण बात ध्यान रखें आपके 10वीं के रिजल्ट में गणित (Maths) और अंग्रेजी (English) एक विषय के रूप में होना जरुरी है। अगर आपने इन विषयों के बिना 10वीं पास की है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते।

4. स्थानीय भाषा का ज्ञान

यह ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की नौकरी है, जहाँ आपको गाँव के लोगों से बात करनी होती है। इसलिए, आप जिस भी राज्य सर्किल से फॉर्म भर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा आपको लिखनी, पढ़नी और बोलनी आनी चाहिए।

उदाहरण: अगर आप मध्य प्रदेश (MP) से भर रहे हैं तो हिंदी आनी चाहिए, लेकिन अगर आप महाराष्ट्र सर्कल चुनते हैं, तो आपको मराठी आनी जरुरी है। सिर्फ नौकरी पाने के लिए गलत राज्य न चुनें।

5. आयु सीमा

यह भर्ती उन युवाओं के लिए भी एक बेहतरीन मौका है जिनकी उम्र अन्य सरकारी नौकरियों के लिए निकल चुकी है। कम से आयु आपकी 18 वर्ष होनी चाहिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार, अगर आप OBC कैटेगरी से हैं तो आपको 3 साल 43 वर्ष तक और SC/ST से हैं तो 5 साल 45 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

6. India Post GDS Salary कितनी मिलती है तनख्वाह?

सैलरी या भत्ता इसे सैलरी नहीं, TRCA (भत्ता) कहते हैं। इसमें बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA) भी जुड़ता है, जिससे आपके हाथ में आने वाली रकम काफी बढ़ जाती है।

Post Name (पद का नाम) TRCA Slab (सैलरी स्लैब)
BPM (Branch Post Master) ₹12,000 – ₹29,380
ABPM / Dak Sevak ₹10,000 – ₹24,470

नोट: इसमें अभी महंगाई भत्ता (DA) जुड़ना बाकी है, मतलब आपके खाते में आने वाली राशि इससे ज्यादा होगी।

7. अन्य जरूरी योग्यता

फॉर्म भरने के अलावा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय आपसे दो चीजें और पूछी जा सकती हैं साइकिल चलाना डाक बांटने के लिए आपको साइकिल चलानी आनी चाहिए। (अगर आप स्कूटी या बाइक चलाते हैं, तो वो भी मान्य है कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान आज के समय में डाक विभाग डिजिटल हो रहा है, इसलिए बेसिक कंप्यूटर चलाना आना चाहिए।

8. चयन प्रक्रिया

बिना परीक्षा नौकरी कैसे मिलेगी? बहुत से छात्र इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि अगर परीक्षा (Exam) नहीं होगी, तो नौकरी मिलेगी कैसे? क्या कोई इंटरव्यू होगा? या पैसे चलेंगे?

कोई पेपर, कोई इंटरव्यू नहीं (No Exam, No Interview) सबसे बड़ी खुशखबरी यही है कि इस भर्ती में आपको न तो कोई लिखित परीक्षा देनी है और न ही किसी अधिकारी को इंटरव्यू देना है। यह पूरी तरह से ‘सीधी भर्ती’ है। 10वीं के नंबर ही सब कुछ हैं मेरिट लिस्ट आपका चयन सिर्फ और सिर्फ आपके 10वीं कक्षा (High School) के प्रतिशत पर होगा। आपने फॉर्म में जो नंबर भरे हैं, कंप्यूटर आटोमेटिक तरीके से उन नंबरों के आधार पर एक ‘मेरिट लिस्ट’ तैयार करेगा। जिसके नंबर ज्यादा होंगे, उसका नाम लिस्ट में ऊपर आएगा।

9. GDS Online Form 2026: आवेदन कैसे करें (Step-by-Step)
Step 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
Step 2 होमपेज पर “Registration” बटन पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल वेरिफाई करें।
Step 3 अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और कैटेगरी सही-सही भरें।
Step 4 अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (Signature) अपलोड करें।
Step 5 अब अपना बोर्ड चुनें और 10वीं के मार्क्स बिल्कुल ध्यान से भरें (गलती होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है)।
Step 6 जिस राज्य (Circle) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
Step 7 Post Preference: अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा पोस्ट ऑफिस चुनें।
Step 8 Fee Payment: यदि आप General/OBC से हैं, तो ₹100 की फीस ऑनलाइन जमा करें।
Step 9 अंत में “Submit” बटन दबाएं और स्क्रीन पर दिख रहे कन्फर्मेशन को चेक करें।
Step 10 फॉर्म का Print Out जरूर निकाल लें, यह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय काम आएगा।
10. India Post GDS 2026: Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
GDS Online Apply (Registration)

रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने के लिए

Click Here
GDS Circle Wise Vacancy Details

राज्य अनुसार पद देखें

Check List
Download Official Notification PDF

पूरी जानकारी पढ़ें

Download PDF
Official Website (अधिकारिक वेबसाइट) Visit Now

11. Disclaimer & Warning (अस्वीकरण)

Raj India TV (rajindiatv.com) एक न्यूज़ और इनफार्मेशन पोर्टल है। हम किसी भी सरकारी संस्था या विभाग से जुड़े हुए नहीं हैं।

  • सटीकता की जांच (Check Accuracy): यद्यपि हम आपको सही जानकारी देने का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन मानवीय भूल या टाइपिंग एरर (Typing Error) की संभावना हो सकती है। इसलिए, किसी भी निर्णय को लेने से पहले या फॉर्म भरने से पहले कृपया विभाग की Official Website और Notification को जरूर चेक करें।
  • वित्तीय सावधानी (Beware of Scams): सावधान रहें! Raj India TV की टीम कभी भी किसी नौकरी लगवाने के बदले पैसे (Money) की मांग नहीं करती है। अगर कोई व्यक्ति हमारे नाम से आपसे पैसे मांगता है, तो उसे एक भी रुपया न दें।
  • जिम्मेदारी (Liability): हमारी वेबसाइट पर दिए गए बाहरी लिंक्स (External Links) केवल आपकी सुविधा के लिए हैं। अगर किसी सरकारी वेबसाइट पर सर्वर डाउन है या कोई तकनीकी समस्या है, तो उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

छात्रों से अनुरोध है कि वे इंटरनेट पर किसी भी अनजान लिंक पर अपनी निजी जानकारी (जैसे बैंक डिटेल्स) शेयर न करें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।

2. महत्वपूर्ण जानकारी (Important Dates)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू Update Soon
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि Update Soon
करेक्शन विंडो (सुधार तिथि) Update Soon
मेरिट लिस्ट जारी (संभावित) Update Soon
इच्छुक उम्मीदवार इन दिए गए डेट से पहले आवेदन करे, और सरकारी नोटिफिफेक्शन के अनुसार डेट बढ़ सकती है अधिक जानकारी के लिये ऑफिसियल नोटिफिफेक्शन देखे.

18 thoughts on “India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, 28,636 पदों पर भर्ती शुरू”

Leave a Comment