State Bank of India (SBI), जो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, ने अपने सर्किल Based अफसर (CBO) पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस बार कुल 2273 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। यहाँ आपको नोटिफिकेशन, अप्लाई लिंक और योग्यता की सारी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।
2. फॉर्म भरने के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए?
दोस्तों, आसान भाषा में समझें तो इस फॉर्म को भरने के लिए दो चीजें सबसे जरूरी हैं:
- डिग्री (Graduation): आपके पास कॉलेज की डिग्री होनी चाहिए (BA, B.Com, B.Sc, B.Tech आदि)। कोई भी सब्जेक्ट चलेगा, बस पास होना जरूरी है।
- अनुभव (Experience): यह फ्रेशर्स के लिए नहीं है। आपको किसी बैंक में 2 साल ऑफिसर (Officer) के पद पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।
नोट: आपका अनुभव किसी प्राइवेट कंपनी का नहीं, बल्कि ‘Scheduled Commercial Bank’ या ‘RRB’ का होना चाहिए।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (Graduation) पास होना अनिवार्य है। लेकिन यहाँ एक महत्वपूर्ण बात ध्यान रखें, आपके पास किसी बैंक में ऑफिसर के पद पर कम से कम 2 साल का अनुभव (Experience) होना जरुरी है। अगर आपने बिना अनुभव के सिर्फ डिग्री पास की है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते।
3. आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए। लेकिन यहाँ एक महत्वपूर्ण बात ध्यान रखें, यह उम्र सीमा जनरल (General) कैटेगरी के लिए है। अगर आप SC/ST या OBC कैटेगरी से आते हैं, तो आपको ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। जैसे कि SC/ST वालों को 5 साल और OBC वालों को 3 साल की छूट दी गई है। अगर आप जनरल कैटेगरी से हैं और आपकी उम्र 30 साल से एक दिन भी ज्यादा है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते।
4. आवेदन शुल्क
इस फॉर्म को भरने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस देनी होगी। अगर आप General, OBC या EWS कैटेगरी से आते हैं, तो आपको 750 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। लेकिन यहाँ एक राहत की बात है अगर आप SC, ST या दिव्यांग (PwD) कैटेगरी से हैं, तो आपसे एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। यानी आप बिल्कुल फ्री में आवेदन कर सकते हैं।
5. चयन प्रक्रिया
दोस्तों, SBI बैंक की नौकरी को पाने का रास्ता थोड़ा टेढ़ा है। ऐसा नहीं है कि बस फॉर्म भरा और नौकरी पक्की। आपको तीन स्टेप्स पार करने होंगे। सबसे पहले तो एक ऑनलाइन टेस्ट होगा, जिसमें टिक-मार्क ऑब्जेक्टिव सवालों के साथ-साथ टाइपिंग भी करनी होगी लेटर और निबंध लिखना होगा।
अगर आप इसे पास कर लेते हैं, तो फिर आपके डाक्यूमेंट्स और अनुभव की बारीकी से जांच होगी। यहाँ ध्यान दें अगर आपका अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate) सही नहीं निकला, तो आपको यहीं से घर भेज दिया जाएगा। अगर सब सही रहा, तो अंत में आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। और हाँ, फाइनल लिस्ट टेस्ट और इंटरव्यू दोनों के नंबर मिलाकर बनेगी, इसलिए दोनों में दम दिखाना जरुरी है।
6. सैलरी
दोस्तों, काम की बात पर आते हैं पैसा कितना मिलेगा देखिये, SBI में अधिकारी बनने का मतलब है कि आपकी लाइफ सेट है। शुरुआत में आपकी Basic Pay 36,000 रुपये होगी। लेकिन रुकिए यह पूरी सैलरी नहीं है। इस 36,000 में सरकार आपको महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया (HRA), सिटी अलाउंस (CCA) और पेट्रोल-मेडिकल जैसे कई भत्ते जोड़कर देती है।
सब कुछ मिलाकर, शुरुआत में ही आपकी महीने की सैलरी लगभग 50,000 से 60,000 रुपये के बीच बनेगी। और सबसे अच्छी बात? हर साल आपकी सैलरी में ऑटोमैटिक बढ़ोत्तरी (Increment) होती रहेगी। यानी जैसे-जैसे आप पुराने होते जाएंगे, सैलरी बढ़ती जाएगी।
7. आवेदन कैसे करें
फॉर्म कैसे भरें दोस्तों आवेदन करने का तरीका बहुत आसान है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी हटी और दुर्घटना घटी फॉर्म भरने के लिए आपको बैंक जाने की जरुरत नहीं है. आप घर बैठे अपने लैपटॉप से फॉर्म भर सकते हैं। सबसे पहले अपने सारे डॉक्यूमेंट (जैसे फोटो, साइन, और अनुभव प्रमाण पत्र की PDF) तैयार रखें। और हाँ एक जरुरी बात आवेदन 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 18 फरवरी 2026 आखिरी तारीख है। आखिरी दिन का इंतज़ार बिल्कुल न करें क्योंकि उस दिन वेबसाइट बहुत स्लो चलती है। नीचे दिए गए स्टेप्स को देखें और फॉर्म भरें।
8. महत्वपूर्ण लिंक्स
दोस्तों, आपको इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं है। नीचे हमने सारे जरुरी लिंक्स एक साथ दे दिए हैं। आप ‘Apply Online’ के सामने वाले हरे बटन पर क्लिक करके सीधा फॉर्म भर सकते हैं। और हाँ मेरी सलाह है कि अप्लाई करने से पहले ‘Notification PDF’ डाउनलोड करके एक बार तसल्ली से पढ़ लें ताकि फॉर्म में कोई गलती न हो।
10. Disclaimer & Warning (अस्वीकरण)
Raj India TV (rajindiatv.com) एक निजी न्यूज़ और इनफार्मेशन पोर्टल है। हमारा भारत सरकार या किसी भी सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है।
- सटीकता की जांच (Check Accuracy): हम आपको सही जानकारी देने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी मानवीय भूल या टाइपिंग में गलती हो सकती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले विभाग की Official Website और Notification को जरूर चेक कर लें।
- वित्तीय सावधानी (Beware of Scams): सावधान रहें! हमारी टीम कभी भी नौकरी लगवाने के बदले पैसे (Money) की मांग नहीं करती है। अगर कोई व्यक्ति हमारे नाम से आपसे पैसे मांगता है, तो उसे एक भी रुपया न दें।
- जिम्मेदारी (Liability): हमारी वेबसाइट पर दिए गए बाहरी लिंक्स (External Links) केवल आपकी सुविधा के लिए हैं। अगर किसी सरकारी वेबसाइट पर सर्वर डाउन है या कोई तकनीकी समस्या है, तो उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
छात्रों से अनुरोध है कि वे इंटरनेट पर किसी भी अनजान लिंक पर अपनी निजी जानकारी (जैसे बैंक डिटेल्स) शेयर न करें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
| 11. महत्वपूर्ण जानकारी (SBI CBO Recruitment 2026) | |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | मई 2026 (संभावित) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | जून 2026 (संभावित) |
| परीक्षा तिथि | जुलाई/अगस्त 2026 |
| इच्छुक उम्मीदवार इन दिए गए डेट से पहले आवेदन करे, और सरकारी नोटिफिफेक्शन के अनुसार डेट बढ़ सकती है अधिक जानकारी के लिये ऑफिसियल नोटिफिफेक्शन देखे | |
thanku
THNKU
thank