मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए MP Patwari 2026 की आगामी भर्ती एक बहुत बड़ा अवसर साबित होने वाली है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जल्द ही पटवारी भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है। जो उम्मीदवार पहली बार में ही इस परीक्षा को पास करना चाहते हैं, उन्हें नोटिफिकेशन का इंतज़ार किए बिना अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
इस मास्टर गाइड में हम आपको MP Patwari 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दे रहे हैं जैसे कि नया सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, पिछले साल का कट-ऑफ और तैयारी के लिए बेस्ट किताबें।
MP Patwari 2026: एक नज़र में (Quick Highlights)
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| संस्था का नाम | MPESB (मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) |
| पद का नाम | पटवारी (Patwari) |
| कुल पद (संभावित) | 2000 से अधिक |
| शैक्षणिक योग्यता | किसी भी विषय में ग्रेजुएशन + CPCT |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
एमपी पटवारी 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ निर्धारित योग्यताएं होना अनिवार्य है। अगर आप 2026 की आगामी भर्ती का लक्ष्य बना रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आप इन शर्तों को पूरा करते हों उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय कला, वाणिज्य, विज्ञान आदि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
सीपीसीटी कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाणन परीक्षा पटवारी पद के लिए सीपीसीटी स्कोरकार्ड हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता होना अनिवार्य है। पिछले कुछ नोटिफिकेशन्स के अनुसार, यदि उम्मीदवार के पास फॉर्म भरते समय CPCT नहीं है, तो उसे चयन के बाद प्रोबेशन पीरियड आम तौर पर 3 साल के भीतर इसे पास करने की छूट दी जाती है। नए नोटिफिकेशन में भी इसकी पूरी संभावना है।
| योग्यता (Eligibility Criteria) | विवरण (Details) |
|---|---|
| शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) |
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री (Arts, Commerce, Science आदि)। |
| तकनीकी योग्यता (Technical Qualification) |
पटवारी पद के लिए CPCT Scorecard (हिंदी टाइपिंग + कंप्यूटर दक्षता) होना अनिवार्य है। |
| CPCT में छूट (Relaxation in CPCT) |
यदि फॉर्म भरते समय CPCT नहीं है, तो चयन के बाद प्रोबेशन पीरियड (Probation Period) यानी 3 साल के भीतर इसे पास करने की छूट मिलती है। |
आयु सीमा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की जाती है। वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी, महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग SC/ST/OBC को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट यानी 45 वर्ष तक दी जाती है। अपने मेरी सलाह है सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन और मार्कशीट को अभी से अपडेट रखें ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।
| परीक्षा के भाग और विषय (Subjects) | अंक (Marks) |
|---|---|
| भाग ‘अ’ (Part A): सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य गणित (Science, Hindi, English & Maths) |
100 |
| भाग ‘ब’ (Part B): सामान्य ज्ञान, सामान्य कंप्यूटर, रीजनिंग और सामान्य प्रबंधन (GK, Computer, Reasoning & Management) |
100 |
| कुल अंक (Total): 200 | समय (Time): 3 Hours | नेगेटिव मार्किंग: नहीं (No) | |
एमपी पटवारी पिछले साल का कट-ऑफ
किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसका कट ऑफ जानना बहुत जरूरी है। मध्यप्रदेश पटवारी की पिछली परीक्षा (2022-23) के रुझानों को देखते हुए, अगर आप 2026 में अपनी एक सीट पक्की करना चाहते हैं, तो आपको 200 में से कम से कम नीचे दिए गए ‘सेफ स्कोर का लक्ष्य लेकर चलना होगा.
| वर्ग (Category) | अनुमानित सेफ स्कोर (Safe Score / 200) |
|---|---|
| सामान्य (General/UR) | 145 – 155+ |
| ओबीसी (OBC) | 140 – 150+ |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 140 – 150+ |
| एससी (SC) | 125 – 135+ |
| एसटी (ST) | 115 – 125+ |
एमपी पटवारी की चयन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश में पटवारी की नौकरी को लेकर युवाओं में एक अलग ही क्रेज़ रहता है। समाज में इस पद का बहुत सम्मान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पटवारी बनने के लिए आपको किन चरणों से गुजरना होगा, आपको काम क्या करना पड़ेगा और हर महीने आपके खाते में कितनी सैलरी आएगी आइए इसे एकदम आसान भाषा में समझते हैं सबसे अच्छी बात यह है कि एमपी पटवारी की भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होता है। आपको नौकरी तक पहुँचने के लिए सिर्फ इन 3 आसान स्टेप्स को पार करना होता है.
| MP Patwari चयन प्रक्रिया (Selection Process) | |
|---|---|
| पहला चरण: लिखित परीक्षा (Written Exam / CBT) |
आपको 200 अंकों की ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। सारा खेल इसी परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का है। |
| दूसरा चरण: दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) |
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आपके सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स (मार्कशीट, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र आदि) चेक किए जाते हैं। |
| तीसरा चरण: मेडिकल फिटनेस (Medical Test) |
जॉइनिंग लेटर मिलने से पहले आपको अपने जिले के सरकारी अस्पताल से एक नॉर्मल मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाकर देना होता है। |
| पटवारी का काम क्या होता है? (Job Profile & Duties) | |
| पटवारी राजस्व विभाग (Revenue Dept.) की सबसे अहम कड़ी है। गाँव/पंचायत स्तर पर उनके मुख्य काम ये होते हैं: | |
| ज़मीन का रिकॉर्ड रखना | खेती और ज़मीन का पूरा रिकॉर्ड (खसरा-खतौनी, नक्शा आदि) सुरक्षित रखना। |
| फसल खराब होने पर सर्वे | अगर ओलावृष्टि या बाढ़ से फसल खराब हो जाए, तो मुआवजे के लिए सर्वे करना और तहसीलदार को रिपोर्ट सौंपना। |
| सीमांकन व नपती | खेतों व ज़मीन की नपती (Measurement) करना और सीमांकन के आपसी विवादों को सुलझाना। |
| प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन | ग्रामीणों के आय (Income), जाति (Caste) और निवास (Domicile) प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जमीनी स्तर पर वेरिफिकेशन करना। |
MP पटवारी की सैलरी कितनी होती है
जब आप पटवारी बनते हैं तो आपको 7वें वेतनमान के आधार पर सैलरी दी जाती है। मध्य प्रदेश में पटवारी का पद पे बैंड 5200-20200 और 2100 ग्रेड-पे के अंतर्गत आता है। आपकी शुरुआत बेसिक पे ₹21,100 से होती है, जिसमें सरकार द्वारा कई तरह के भत्ते जोड़े जाते हैं।
यहाँ सैलरी का पूरा स्ट्रक्चर एक टेबल में दिया गया है, ताकि आपको समझने में आसानी हो:
MP Patwari Salary Breakdown (वेतन विवरण)
| वेतन के घटक (Salary Components) | विवरण (Details) |
|---|---|
| पे-बैंड (Pay Band) | ₹ 5200 – ₹ 20200 |
| ग्रेड पे (Grade Pay) | ₹ 2100 |
| शुरुआती बेसिक पे (Basic Pay) | ₹ 21,100 |
| मिलने वाले भत्ते (Allowances) | महंगाई भत्ता (DA) + मकान किराया भत्ता (HRA) + यात्रा भत्ता (TA) |
| अनुमानित इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary per month) |
₹ 26,000 से ₹ 29,000 (लगभग) |
पहली बार में पटवारी परीक्षा कैसे निकालें
दोस्तों एमपी में सरकारी नौकरी पाना आजकल इतना आसान नहीं है। पटवारी भर्ती में लाखों की संख्या में फॉर्म भरे जाएंगे, जबकि पद सिर्फ 2000 के आसपास आने की उम्मीद है। ऐसे में सिर्फ किताबें रटने से काम नहीं चलेगा, आपको ‘स्मार्ट स्टडी’ करनी होगी। Raj India TV की टीम ने पिछले सालों के टॉपर्स के अनुभव के आधार पर कुछ ऐसी बातें निकाली हैं जो आपकी तैयारी को दूसरों से एक कदम आगे रखेंगी। आइए इन्हें एकदम आसान भाषा में समझते हैं.
| Raj India TV स्पेशल टिप | इसे कैसे लागू करें? (Action Plan) |
|---|---|
| 6-8 घंटे का रूटीन | एक फिक्स टाइम टेबल बनाएं। पेपर के दोनों भागों (अ और ब) को बराबर समय दें। ऐसा न करें कि सिर्फ जीके पढ़ते रहें और मैथ छूट जाए। |
| गेम-चेंजर विषयों पर फोकस | जीके और हिंदी तो एमपी का हर बच्चा रट लेता है। आपका सिलेक्शन ‘इंग्लिश’ और ‘मैनेजमेंट’ करवाएंगे। मेरिट में आना है तो इन पर खास ज़ोर दें। |
| पुराने पेपर्स (PYQs) की प्रैक्टिस | व्यापम (ESB) सवालो को कैसे घुमाता है, यह समझने के लिए ऑफिशियल साइट से पुराने पेपर डाउनलोड करें और उन्हें ज़रूर सॉल्व करें। |
| स्पीड के लिए मॉक टेस्ट | 3 घंटे में 200 सवाल करना कोई मज़ाक नहीं है। एग्जाम से 2 महीने पहले से ही हर हफ्ते 2 ऑनलाइन टेस्ट दें, ताकि टाइम मैनेज करना आ जाए। |
MP Patwari 2026: एग्जाम पैटर्न और डिटेल सिलेबस
दोस्तों किसी भी सरकारी एग्जाम को निकालने का सबसे पहला और गोल्डन रूल है उसका सिलेबस आपकी टेबल पर होना चाहिए व्यापम का सिलेबस थोड़ा बड़ा जरूर है लेकिन अगर आप सही टॉपिक्स पर फोकस करेंगे तो सिलेक्शन लेना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। एग्जाम में 200 प्रश्न आएंगे, जिन्हें हल करने के लिए आपको 3 घंटे का समय मिलेगा। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है इसलिए आपको पेपर में एक भी सवाल छोड़कर नहीं आना है।
MP Patwari: विषयवार महत्वपूर्ण सिलेबस (Subject-wise Syllabus)
| भाग ‘अ’ (Part A) – 100 अंक | |
|---|---|
| विषय (Subject) | क्या पढ़ना है? (Important Topics) |
| सामान्य गणित (Maths) | प्रतिशत (Percentage), लाभ-हानि, समय और कार्य (Time & Work), आयु संबंधी प्रश्न, सरलीकरण (Simplification), साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज। |
| हिंदी (General Hindi) | संधि, समास, मुहावरे और लोकोक्तियां, विलोम-पर्यायवाची, रस, छंद, अलंकार, वर्तनी शुद्धि और वाक्य विचार। |
| अंग्रेजी (General English) | Tense, Active-Passive Voice, Narration, Articles, Preposition, Error Spotting और Antonyms/Synonyms. |
| विज्ञान (General Science) | 10वीं स्तर की बेसिक फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बीमारियां, विटामिन, और मानव शरीर से जुड़े सवाल)। |
| भाग ‘ब’ (Part B) – 100 अंक | |
| सामान्य ज्ञान (MP GK) | मध्य प्रदेश का इतिहास, भूगोल, नदियां, राष्ट्रीय उद्यान, प्रमुख हस्तियां और भारत का करेंट अफेयर्स (Current Affairs)। |
| कंप्यूटर ज्ञान (Computer) | MS Office (Word, Excel, PowerPoint सबसे ज़रूरी), इंटरनेट, शॉर्टकट कीज़ (Shortcut Keys) और इनपुट-आउटपुट डिवाइस। |
| रीजनिंग (Reasoning) | कोडिंग-डिकोडिंग, ब्लड रिलेशन (रक्त संबंध), दिशा-दूरी (Direction), सीरीज और कथन-निष्कर्ष। |
| सामान्य प्रबंधन (Management) | नियोजन (Planning), संगठन (Organizing), नियंत्रण (Controlling), स्टाफिंग और लेखांकन (Accounting) के बेसिक नियम। |
MP Patwari Notification 2026
दोस्तों अभी हाल ही में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस एसआई (SI) का रिजल्ट जारी किया है और एएसआई ASI जैसी भर्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है। बोर्ड अभी पुरानी भर्तियों को क्लियर करने में लगा हुआ है। अगर हम ESB के काम करने की स्पीड और न्यूज़ रिपोर्ट्स को देखें, तो पटवारी की नई भर्ती के लिए आपको बहुत लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। उम्मीद है कि आगामी परीक्षा कैलेंडर में पटवारी भर्ती को सबसे ऊपर रखा जाएगा। यहाँ हमने एक संभावित टाइमलाइन दी है ताकि आप अपने सिलेबस को समय पर खत्म करने का एक सही ‘टारगेट’ सेट कर सकें.
| महत्वपूर्ण घटनाक्रम (Events) | संभावित महीना (Expected Timeline) |
|---|---|
| ESB का नया परीक्षा कैलेंडर जारी होना | मार्च – अप्रैल 2026 |
| MP Patwari 2026 नोटिफिकेशन जारी | मई – जून 2026 (संभावित) |
| ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत | नोटिफिकेशन आने के 10-15 दिन बाद |
| MP Patwari परीक्षा की संभावित तिथि (Exam Date) | अगस्त – सितंबर 2026 |
MP Patwari 2026 Official Notification Links
| ESB Official Website | esb.mp.gov.in |
| Download Short Notice | Coming Soon |
| Download Rulebook PDF 2026 (ऑफिशियल नोटिफिकेशन) |
Link Active Soon |
| Apply Online (Direct Link) | Available Soon |
(नोट: जैसे ही MPESB द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, सबसे पहले PDF डाउनलोड करने का लिंक यहीं एक्टिवेट कर दिया जाएगा। पेज को बुकमार्क कर लें।)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
| प्र 1: क्या MP Patwari परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) होती है? |
| उत्तर: नहीं, मध्य प्रदेश पटवारी परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। आप पूरे 200 प्रश्नों के उत्तर बेझिझक दे सकते हैं। |
| प्र 2: क्या फाइनल ईयर के छात्र पटवारी का फॉर्म भर सकते हैं? |
| उत्तर: आम तौर पर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तक आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री या फाइनल ईयर का रिजल्ट (मार्कशीट) होना अनिवार्य होता है। |
| प्र 3: क्या दूसरे राज्य (Other State) के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं? |
| उत्तर: हाँ, दूसरे राज्य के उम्मीदवार ‘General’ (अनारक्षित) कैटेगरी के तहत फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में उनका जीवित पंजीयन (Employment Registration) होना अनिवार्य है। |
| प्र 4: बिना CPCT के फॉर्म भर सकते हैं या नहीं? |
| उत्तर: हाँ, आप बिल्कुल फॉर्म भर सकते हैं। अगर आपके पास फॉर्म भरते समय CPCT स्कोरकार्ड नहीं है, तो चयन होने के बाद आपको इसे पास करने के लिए आम तौर पर 3 साल (प्रोबेशन पीरियड) का समय दिया जाता है। |
महत्वपूर्ण सूचना (Disclaimer)
Raj India TV का मुख्य उद्देश्य युवाओं तक शिक्षा और सरकारी नौकरी (Govt Jobs) से जुड़ी सही जानकारी आसान भाषा में पहुँचाना है। इस आर्टिकल में MP Patwari 2026 को लेकर जो भी जानकारी (जैसे- सिलेबस, आयु सीमा, एग्जाम पैटर्न और कट-ऑफ) दी गई है, वह पिछले वर्षों के ऑफिशियल नोटिफिकेशन्स और ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर एक अनुमान (Expected) है।
चूंकि अभी नया रूलबुक जारी नहीं हुआ है, इसलिए नियमों में सरकारी स्तर पर कुछ बदलाव हो सकते हैं। हम सभी उम्मीदवारों से निवेदन करते हैं कि फॉर्म भरने या कोई भी निर्णय लेने से पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाकर नया नोटिफिकेशन (PDF) ज़रूर पढ़ें। किसी भी तरह की टाइपिंग मिस्टेक या नियमों में बदलाव के लिए हमारी वेबसाइट या लेखक ज़िम्मेदार नहीं होंगे।
अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भर्तियां (इन्हें भी पढ़ें)
| MP Panchayat Sachiv Bharti 2026: ग्राम पंचायत स्तर पर सीधी नौकरी का मौका | यहाँ पढ़ें |
| Indian Army Agniveer Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू | यहाँ पढ़ें |
| MP Anganwadi Merit List 2026: जारी हुई नई लिस्ट, तुरंत चेक करें अपना नाम | यहाँ पढ़ें |
| Yantra India Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय में 10वीं/ITI पास के लिए बंपर भर्ती | यहाँ पढ़ें |