MP PAT 2026 Notification: कृषि में करियर बनाने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू हो चुके है

Published On: March 29, 2026
Follow Us

अगर आप कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खुशखबरी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्री एग्रीकल्चर टेस्ट PAT 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। MP PAT 2026 Notification जारी हो चूका है. इस परीक्षा के माध्यम से छात्र कृषि से जुड़े अलग अलग कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। इस लेख में आपको आवेदन कैसे करे,योग्यता, परीक्षा की तिथि और नियम पुस्तिका और नोटिफिकेशन के आधार पर पूरी जानकारी दे रहे है आइये जानते है।

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026
आयोजन संस्था मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
आवेदन मोड ऑनलाइन
परीक्षा स्तर राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा
कोर्स B.Sc Agriculture, Horticulture, Forestry आदि
ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in

1. MP PAT क्या है? इससे छात्र कैसे बना सकता है अपना सुनेहरा भविष्य

MP PAT 2026 प्री एग्रीकल्चर टेस्ट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसमे मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड व्यापम की वेबसाइट द्वारा आवेदन भरे जाते है इस परीक्षा के माध्यम से छात्र कृषि से जुड़े अलग अलग कोर्स जैसे बी.एससी कृषि, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में एंट्री ले सकते हैं। यह सीधे नौकरी देने वाली परीक्षा नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा माध्यम है जिससे छात्र आगे की पढ़ाई करके कृषि क्षेत्र में अपना मजबूत करियर बना सकते हैं

इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्र सरकारी और निजी संस्थानों में एडमिशन लेकर कृषि विज्ञान की पढ़ाई पूरी करते हैं। इसके बाद उनके पास कई अवसर खुल जाते हैं, जैसे कृषि अधिकारी, फील्ड ऑफिसर, रिसर्चर, या निजी कंपनियों में अच्छी नौकरी। इसके अलावा छात्र अपना खुद का कृषि आधारित व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।

इस तरह MP PAT 2026 उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कृषि क्षेत्र में आगे बढ़कर भविष्य में अच्छी नौकरी या अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं।

2. PAT कृषि से जुड़े प्रमुख कोर्स

प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 के जरिए कई महत्वपूर्ण कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है। ये कोर्स न केवल आपको खेती और कृषि से जुड़ी आधुनिक जानकारी देते हैं, बल्कि आगे चलकर अच्छे करियर बनाने का मौका देते है इन कोर्सों के माध्यम से छात्र खेती, तकनीक, रिसर्च और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत बना सकते हैं।

नीचे दी गई टेबल में उन कुछ इम्पोर्टेन्ट कोर्सों की जानकारी दी गई है, जिनमें आप PAT 2026 के जरिए प्रवेश ले सकते हैं।

क्रमांक कोर्स का नाम अवधि विवरण
1 B.Sc Agriculture 4 वर्ष खेती, फसल उत्पादन और कृषि विज्ञान की पूरी जानकारी दी जाती है।
2 B.Sc Horticulture 4 वर्ष फलों, सब्जियों और फूलों की खेती से जुड़ी पढ़ाई कराई जाती है।
3 B.Sc Forestry 4 वर्ष वन प्रबंधन, पर्यावरण और पेड़ों की सुरक्षा से संबंधित अध्ययन।
4 B.Tech Agriculture Engineering 4 वर्ष कृषि में उपयोग होने वाली मशीनों और तकनीक की जानकारी दी जाती है।
5 B.Sc Agriculture (Honours) 4 वर्ष एडवांस लेवल पर कृषि विषयों की गहराई से पढ़ाई कराई जाती है।

3. PAT 2026 के लिए योग्यता और आयु सीमा

अगर आप प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु से जुड़ी शर्तों को पूरा करना होता है। आवेदन करने से पहले कुछ जानकारी है जिसको आपको समझना होगा बहुत जरूरी है, ताकि बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

  • शैक्षणिक योग्यता

छात्रों को किसी भी सरकारी या प्रिवेट मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना होगा इसमें आमतौर पर फिजिक्स , केमिस्ट्री और बायोलॉजी पीसीबी या एग्रीकल्चर विषय होना जरूरी होता है। कुछ कोर्स के लिए विषय अलग भी हो सकते हैं, इसलिए आधिकारिक नियम-पुस्तिका जरूर देखें।

  • आयु सीमा

छात्रों जो आवेदन करने वाले है उनकी कम से कम आयु सीमा 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु की सीमा अलग-अलग कोर्स और नियमों के अनुसार तय की जाती है, लेकिन सामान्य तौर पर ऊपरी आयु सीमा में ज्यादा प्रतिबंध नहीं होता। और आयु की गणना आमतौर पर निर्धारित तिथि जैसे 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाती है।

4. PAT के लिए आवेदन कैसे करें आवेदन करने से पहले व्यापम प्रोफाइल पंजीयन करना जरुरी

अगर आप प्री एग्रीकल्चर टेस्ट PAT परीक्षा के लिये आवेदन कर रहे है तो सबसे पहले आपको व्यापम की ऑफिसियल वेबसाइट मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की प्रोफाइल बनाना या उसे अपडेट करना आवश्यक होता है। बिना प्रोफाइल पंजीयन के आप आवेदन नहीं कर सकते है।

प्रोफाइल पंजीयन करते समय आपको आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी और ई-केवाईसी करना होती है। इससे यह हो जाता है की आपके पास जीवित पंजीयन है और आप अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन भर सकते है। आइये जानते है अब आगे आवेदन कैसे भरे.

5. PAT 2026 आवेदन की प्रक्रिया को समझते है इन टॉप 9 स्टेप्स के माध्यम से

  • सबसे पहले मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यदि आपने पहले प्रोफाइल नहीं बनाई है, तो पहले अपना प्रोफाइल पंजीयन पूरा करें।
  • पहले से प्रोफाइल बनी है तो उसे अपडेट जरूर कर लें।
  • प्रोफाइल में आधार से जुड़ी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आपकी पहचान सही हो सके।
  • अब घोसणा करने के बाद PAT 2026 के लिए आवेदन के लिये आगे बढ़े।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें।
  • आवेदन पूरा भरने के बाद चेक करे और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आखरी में भरे हुए आवेदन भुगतान की गई पीडीऍफ़ सेव करे या प्रिंटआउट निकलवा के रख ले।

6. PAT 2026 महत्वपूर्ण तिथियां नोटिफिकेशन के अनुसार

विवरण तिथि
नोटिफिकेशन जारी 18 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 24 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2026
सुधार (Correction) की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से पहले (संभावित मई 2026)
परीक्षा तिथि 08 मई 2026 से
नोटिफिकेशन / नियम पुस्तिका यहाँ देखें

7. डिस्क्लेमर

छात्रों मुझे उम्मीद है की मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आपने प्रक्रिया को समझा है और सभी जानकारी आपके समझ आ गई है। अगर आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है। ये जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के आधार पर ली गई है। कभी भी हम किसी से कॉल या SMS के माध्यम से छात्रों से पैसे की मांग नहीं करते ना ही जॉब दिलवाने का दावा करके है। हम इस साइड के माध्यम से सही जानकारी देने का काम करते है।

DIPESH SONI

नमस्कार, मैं दीपेश हूँ। मुझे मध्य प्रदेश (MP) और केंद्र सरकार की सरकारी नौकरियों व योजनाओं की सटीक जानकारी देने का कई सालों का अनुभव है। मैं यहाँ भर्ती अपडेट से जुड़ी ताज़ा जानकारी साझा करता हूँ। मेरा उद्देश्य आप तक सही और भरोसेमंद न्यूज़ समय पर पहुँचाना है, ताकि आप किसी भी शानदार अवसर से वंचित न रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment