RRB Group D 2026 Notification: रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती शुरू, बिना ITI वाले भी करें अप्लाई

नमस्कार दोस्तों, मैं दीपेश हूँ। रेलवे में नौकरी पाना भारत के हर दूसरे युवा का सपना है। RRB Group D (Level 1) की भर्ती 10वीं पास वालों के लिए सबसे बड़ा मौका होती है।

इंटरनेट पर आपको वैकेंसी और फीस की जानकारी तो हर जगह मिल जाएगी, लेकिन मेरे अनुभव में हर साल लाखों छात्रों के फॉर्म सिर्फ 2 छोटी सी गलतियों (फोटो और ज़ोन के गलत चुनाव) के कारण रिजेक्ट हो जाते हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में, मैं आपको सिर्फ नोटिफिकेशन नहीं पढ़ाऊंगा, बल्कि यह भी बताऊंगा कि फॉर्म भरते समय कौन सा ‘रेलवे ज़ोन (RRB Zone)’ चुनना आपके लिए सुरक्षित रहेगा और फॉर्म रिजेक्ट होने से कैसे बचाएं।

विषय सूची

▶ 1. RRB Group D 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
▶ 2. शैक्षणिक योग्यता: कौन फॉर्म भर सकता है?
▶ 3. आयु सीमा: आपकी उम्र कितनी होनी चाहिए?
▶ 4. आवेदन शुल्क: फॉर्म भरने के कितने पैसे लगेंगे?
▶ 5. चयन प्रक्रिया और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
▶ 6. क्या इस बार ग्रुप डी में ITI होना अनिवार्य है?
▶ 7. दीपेश का अलर्ट: 90% फॉर्म रिजेक्ट होने के 2 मुख्य कारण
▶ 8. RRB Group D 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
▶ 9. महत्वपूर्ण लिंक और आधिकारिक नोटिफिकेशन
▶ Raj India TV: जरूरी सूचना
1. महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती बोर्ड का नाम Railway Recruitment Board (RRB)
परीक्षा का नाम RRB Group D (Level 1)
कुल पद (Total Vacancies) 22,195 पोस्ट्स
वेतन मान (Pay Scale) Level 1 of 7th CPC Pay Matrix
आवेदन का तरीका ऑनलाइन (Online)
आवेदन की अंतिम तिथि 02/03/2026 (23:59 बजे तक)
नौकरी का स्थान पुरे भारत में (All India)
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/

2. शैक्षणिक योग्यता कौन फॉर्म भर सकता है?

दोस्तों, अगर आप रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) में नौकरी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पढ़ा-लिखा होने की जरूरत नहीं है। आसान शब्दों में कहें तो, अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) पास कर ली है, तो आप इस भर्ती के लिए पूरी तरह योग्य हैं और फॉर्म भर सकते हैं।

इसके अलावा, अगर आपने ITI (NCVT या SCVT) कर रखा है, तो यह और भी अच्छी बात है क्योंकि रेलवे में कई पद ऐसे होते हैं जहाँ ITI वालों को प्राथमिकता दी जाती है। बस हमारी सलाह यही रहेगी कि आवेदन करने से पहले एक बार Official Notification जरूर पढ़ लें, ताकि आपको यह पता चल सके कि किस पोस्ट के लिए सिर्फ 10वीं चाहिए और किसके लिए ITI जरूरी है।

RRB Zone Wise Vacancy Details

जोन अनुसार रिक्ति विवरण (RRB Zone Wise Vacancy Details)
रेलवे जोन (Zone) मुख्यालय (HQ) कुल वैकेंसी
Northern Railway New Delhi 3,537
Western Railway Mumbai 3,148
Central Railway Mumbai 2,012
Southern Railway Chennai 1,036
South East Central Rly Bilaspur 1,199
South Central Railway Secunderabad 1,016
North Central Railway Allahabad 1,183
West Central Railway Jabalpur 1,147
Eastern Railway Kolkata 1,180
1. पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता
पद का नाम (Post Name) योग्यता (Qualification)
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV (Track Maintainer) 10वीं पास (10th Pass)
असिस्टेंट पॉइंट्समैन (Assistant Pointsman) 10वीं पास (10th Pass)
हेल्पर / असिस्टेंट (विभिन्न विभाग) 10वीं पास + ITI (NCVT/SCVT)
हॉस्पिटल अटेंडेंट (Hospital Attendant) 10वीं पास (10th Pass)
असिस्टेंट वर्क्स (Works) 10वीं पास (10th Pass)
अन्य सभी लेवल-1 पद 10वीं पास या ITI

3. आयु सीमा आपकी उम्र कितनी होनी चाहिए?

दोस्तों, रेलवे ग्रुप डी भर्ती में शामिल होने के लिए आपकी उम्र का भी सही होना बहुत जरूरी है। अगर सीधे शब्दों में कहें, तो इस फॉर्म को भरने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

वहीं, अगर आप सामान्य वर्ग (General Category) से आते हैं, तो आप 33 वर्ष की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी उम्र इससे ज्यादा हो गई है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। यदि आप OBC, SC या ST वर्ग से आते हैं, तो सरकारी नियमों के अनुसार आपको ऊपरी आयु सीमा में 3 से 5 साल की विशेष छूट (Age Relaxation) दी जाएगी, ताकि आप भी इस सुनहरे मौके का फायदा उठा सकें। अधिक जानकारी आयु में छूट के लिये आप निचे दी गई लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन पढ़े।

2. आयु सीमा (Age Limit) – 01/01/2026 तक
न्यूनतम आयु (Minimum Age) 18 वर्ष
अधिकतम आयु (General / EWS) 33 वर्ष
अधिकतम आयु (OBC – NCL) 36 वर्ष (3 साल की छूट)
अधिकतम आयु (SC / ST) 38 वर्ष (5 साल की छूट)
आयु में छूट की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन देखें (Click Here)

4. आवेदन शुल्क फॉर्म भरने के कितने पैसे लगेंगे?

दोस्तों, रेलवे भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें परीक्षा देने के बाद फीस का एक बड़ा हिस्सा वापस कर दिया जाता है। अगर आप General, OBC या EWS कैटेगरी से आते हैं, तो फॉर्म भरते समय आपको ₹500 का भुगतान करना होगा। लेकिन खुशखबरी यह है कि जैसे ही आप परीक्षा (CBT) देने जाएंगे, रेलवे आपके बैंक खाते में ₹400 वापस (Refund) कर देगा।

वहीं, अगर आप SC, ST, महिला, दिव्यांग या पूर्व सैनिक हैं, तो आपको सिर्फ ₹250 देने होंगे और परीक्षा देने पर यह पूरा पैसा (₹250) आपको वापस मिल जाएगा। इसलिए फॉर्म भरते समय अपना बैंक अकाउंट नंबर ध्यान से भरें।

3. आवेदन शुल्क (Application Fee)
कैटेगरी (Category) फीस (Fee & Refund)
General / OBC / EWS ₹500 (₹400 रिफंड होगा)
SC / ST / PH / Female ₹250 (पूरा रिफंड होगा)
भुगतान का तरीका ऑनलाइन (Debit/Credit Card/UPI)

5. चयन प्रक्रिया नौकरी कैसे मिलेगी?

दोस्तों, रेलवे में नौकरी पाने का रास्ता बहुत ही सीधा है। अगर कहें, तो आपको अपनी मंजिल नौकरी तक पहुँचने के लिए बस तीन सीढ़ियाँ चढ़नी होंगी

सबसे पहले आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा जिसे CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) कहते हैं। इसमें गणित, रीजनिंग और साइंस के सवाल आते हैं। याद रखें, यही सबसे मुख्य परीक्षा है, इसी के नंबरों से तय होगा कि आप आगे बढ़ेंगे या नहीं।

जब आप यह परीक्षा पास कर लेंगे, तब बारी आएगी आपके शरीर की ताकत परखने की! दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट (PET) होगा, जिसमें लड़के और लड़कियों को थोड़ा वजन उठाकर चलना होगा और एक दौड़ लगानी होगी।

अंत में, अगर आप दौड़ निकाल लेते हैं, तो बस आपके कागजातों की जाँच (Document Verification) होगी और एक मेडिकल चेकअप होगा। अगर सब कुछ सही रहा, तो समझो रेलवे में आपकी नौकरी पक्की.

4. शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Test – PET)
1. पुरुष उम्मीदवार (Male Candidates)
वजन उठाना (Weight Lifting) 35 किलो वजन, 100 मीटर (2 मिनट में)
दौड़ (Running) 1000 मीटर (4 मिनट 15 सेकंड में)
2. महिला उम्मीदवार (Female Candidates)
वजन उठाना (Weight Lifting) 20 किलो वजन, 100 मीटर (2 मिनट में)
दौड़ (Running) 1000 मीटर (5 मिनट 40 सेकंड में)

6. क्या ITI होना अनिवार्य है?

इस बार की रिपोर्ट्स और नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे ने ग्रुप डी (Level-1) के सभी पदों (Technical और Non-Technical) के लिए ITI की अनिवार्यता को हटा दिया है। इसका मतलब है कि अब ‘हेल्पर’ और ‘ट्रैक मेंटेनर’ जैसे तकनीकी पदों के लिए भी केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ITI अब सिर्फ एक वैकल्पिक (Optional) योग्यता है, अनिवार्य नहीं.

5. पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता (CEN 09/2025)

पद का नाम (Post Name) योग्यता (Qualification)
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV (Track Maintainer) 10वीं पास (या ITI / NAC)
असिस्टेंट पॉइंट्समैन (Assistant Pointsman) 10वीं पास (या ITI / NAC)
हेल्पर / असिस्टेंट (Workshop/ S&T / Elect.) 10वीं पास (या ITI / NAC)
हॉस्पिटल अटेंडेंट (Hospital Attendant) 10वीं पास (या ITI / NAC)
असिस्टेंट वर्क्स (Assistant Works) 10वीं पास (या ITI / NAC)
अन्य सभी पद (All Other Posts) 10वीं पास अथवा ITI अथवा NAC
नोट: CEN 09/2025 के तहत सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। ITI अनिवार्य नहीं है, लेकिन यदि आपके पास है तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।

7. RRB Group D 2026: आवेदन कैसे करें (Step-by-Step)

दीपेश का अलर्ट: 90% फॉर्म रिजेक्ट होने के 2 मुख्य कारण

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) फॉर्म की छंटनी के मामले में बहुत सख्त है। परीक्षा की तैयारी से पहले इन 2 बातों का खास ध्यान रखें, वरना एडमिट कार्ड नहीं आएगा:

  • फोटो और सिग्नेचर का नियम: रेलवे में सबसे ज्यादा फॉर्म फोटो की वजह से रिजेक्ट होते हैं। आपकी फोटो 3 महीने से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। फोटो खिंचवाते समय चश्मा (Glasses) या टोपी (Cap) बिल्कुल न पहनें और बैकग्राउंड हमेशा सफेद (White) या हल्के रंग का रखें।

  • ज़ोन (Zone) का चुनाव: ज्यादातर छात्र अपने घर के पास वाला ज़ोन (जैसे- Northern Railway, New Delhi) चुन लेते हैं, जहाँ कट-ऑफ सबसे ज्यादा (80+) जाता है। अगर आपकी तैयारी थोड़ी कम है, तो हमेशा पिछले सालों के कट-ऑफ का एनालिसिस करें और South या East Central ज़ोन को प्राथमिकता दें, जहाँ कट-ऑफ थोड़ा कम रहता है। याद रखें, आप सिर्फ एक ही ज़ोन से फॉर्म भर सकते हैं!

Step 1 सबसे पहले अपने क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/ पर जाएं।
Step 2 होमपेज पर “CEN RRC 01/2026 – Level 1 Posts” के लिंक पर क्लिक करें और “New Registration” चुनें।
Step 3 अपना मोबाइल नंबर, ईमेल ID और आधार नंबर भरकर Registration पूरा करें। आपके फोन पर रजिस्ट्रेशन नंबर आएगा।
Step 4 अब लॉग-इन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, 10वीं/ITI के मार्क्स और अन्य विवरण सही-सही भरें।
Step 5 अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (Signature) स्कैन करके अपलोड करें। (फोटो 3 महीने से पुरानी न हो)।
Step 6 Post Preference: अपनी पसंद के अनुसार रेलवे जोन और पदों का चयन करें।
Step 7 Fee Payment: अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस (₹500 या ₹250) जमा करें।
Step 8 Print Application: फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट (PDF) जरूर सेव कर लें।

8. RRB Group D 2026: Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

RRB Group D Apply Online
रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने के लिए
Click Here
Download Official Notification PDF
पूरी जानकारी और नियम पढ़ें
Download PDF
RRB Zone Wise Vacancy Details
किस जोन में कितनी पोस्ट हैं देखें

नोटिफिकेशन के Annexure B (पेज 59) पर सभी जोन (जैसे Mumbai, Delhi, Chennai आदि) की वैकेंसी का चार्ट बना हुआ है।

Official Website (अधिकारिक वेबसाइट)
Visit Now

10. Raj India TV की तरफ से पाठकों के लिए एक जरूरी सूचना:

  • हम कौन हैं: Raj India TV (rajindiatv.com) सिर्फ एक न्यूज़ और एजुकेशन पोर्टल है। हम किसी भी सरकारी संस्था या विभाग से नहीं जुड़े हैं।

  • जानकारी की पुष्टि खुद करें: हम आप तक एकदम सही और ताज़ा जानकारी पहुँचाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी टाइपिंग में कोई मानवीय भूल (Human Error) हो सकती है। हमारी आपसे सलाह है कि कोई भी फॉर्म भरने से पहले विभाग की ‘ऑफिशियल वेबसाइट’ और ‘नोटिफिकेशन’ को एक बार खुद जरूर पढ़ लें।

  • फ्रॉड से सावधान रहें: Raj India TV की टीम कभी भी किसी को नौकरी दिलाने या फॉर्म भरने के नाम पर पैसे (Money) नहीं मांगती है। अगर कोई भी व्यक्ति हमारे नाम पर आपसे एक रुपया भी मांगे, तो उसे बिल्कुल न दें।

  • बाहरी वेबसाइट्स के लिंक: आपकी सुविधा के लिए हम आर्टिकल्स में सरकारी वेबसाइट्स के डायरेक्ट लिंक (External Links) देते हैं। अगर उनका सर्वर डाउन रहता है या लिंक काम नहीं करता, तो उसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होती।

छात्रों से हमारा विशेष अनुरोध है कि इंटरनेट पर किसी भी अनजान लिंक पर अपनी निजी जानकारी (बैंक डिटेल्स आदि) शेयर न करें। सुरक्षित रहें और सतर्क रहें!

दोस्तों, क्या आप 10वीं पास हैं या आपने ITI भी किया है? नीचे कमेंट में अपनी योग्यता और अपना राज्य बताएं, मैं आपको रिप्लाई करके बताऊंगा कि आपके लिए कौन सा ‘रेलवे ज़ोन’ चुनना सबसे बेस्ट रहेगा!

Leave a Comment