विषय सूची |
|---|
| ▶ 1. MP ESB Recruitment 2026: भर्ती की पूरी जानकारी (Short Details) |
| ▶ 2. पद, संख्या और शैक्षणिक योग्यता (Qualification) |
| ▶ 3. ज़रूरी तारीखें (Important Dates) – रट लें! |
| ▶ 4. चयन प्रक्रिया (Selection Process) और परीक्षा पैटर्न |
| 5. खास सलाह: इस बार सिलेक्शन कैसे लें? (यहाँ सिर्फ आपकी सलाह रहे) |
| 6. फॉर्म भरने से पहले जरूरी शर्तें (Important Eligibility Rules)
▶ 7. मोबाइल से ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें |
|
▶ 8. महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
|
1. MP ESB Recruitment 2026: भर्ती की पूरी जानकारी (Short Details)
2. पद, संख्या और शैक्षणिक योग्यता (Qualification)
दोस्तों, जब भी कोई नई भर्ती आती है, तो सबसे पहला सवाल यही मन में आता है कि “भाई, क्या मैं इसके लिए फॉर्म भर सकता हूँ?” तो चलिए मैं आपका यह डाउट एकदम क्लियर कर देता हूँ। यह भर्ती खास तौर पर गाँव-देहात के उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो किसी कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए। जी हाँ, आपको किसी बड़ी डिग्री या कंप्यूटर डिप्लोमा की ज़रूरत नहीं है! सिर्फ एक पद (सहायक जेल अधीक्षक) को छोड़कर, बाकी सभी पदों पर सिर्फ 10वीं पास युवा फॉर्म भर सकते हैं।
नीचे दी गई इस छोटी सी टेबल में आसानी से समझें कि किस पद के लिए कितनी सीटें हैं और क्या पढ़ाई मांगी गई है:
3. MP Van Rakshak Bharti 2026: ग्रुप A और ग्रुप B की योग्यता
मध्य प्रदेश वन विभाग की इस भर्ती में पदों को मुख्य रूप से दो ग्रुप में बांटा गया है। अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है।
| ग्रुप | शैक्षणिक योग्यता | मुख्य पदों के नाम |
|---|---|---|
| ग्रुप A | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) पास | • वन रक्षक (Forest Guard) • क्षेत्र रक्षक (Field Guard) |
| ग्रुप B | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (हायर सेकेंडरी) पास | • वनपाल (Forester) • सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) • डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) |
4. ज़रूरी तारीखें (Important Dates) – रट लें!
इस बार तो विभाग ने फॉर्म भरने के लिए मुश्किल से 15 दिन का ही समय दिया है। इसलिए मेरी आपसे निजी सलाह है कि आखिरी तारीख का इंतज़ार बिल्कुल मत कीजिए। आज या कल में ही अपना फॉर्म निपटा लें। आपकी सुविधा के लिए मैंने नीचे एक छोटी सी टेबल बना दी है, आप चाहें तो इसका स्क्रीनशॉट लेकर अपने मोबाइल में रख लें ताकि कोई भी ज़रूरी तारीख आपसे मिस न हो:
5. चयन प्रक्रिया (Selection Process) और परीक्षा पैटर्न
दोस्तों, फॉर्म भरने के बाद असली खेल शुरू होता है सिलेक्शन का। बहुत से छात्र रूलबुक (Rulebook) के 50-60 पेज देखकर डर जाते हैं कि “यार, इसमें तो बहुत कुछ लिखा है, पता नहीं सिलेक्शन कैसे होगा?” लेकिन आपको घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। मैं आपको एकदम आसान भाषा में समझाता हूँ कि आपको खाकी वर्दी तक पहुँचने के लिए किन 3 सीढ़ियों को पार करना होगा:
पहली सीढ़ी: लिखित परीक्षा (Written Exam) सबसे पहले आपका एक कंप्यूटर वाला ऑनलाइन पेपर होगा। यही आपकी सबसे बड़ी परीक्षा है। अगर आपने इसमें अच्छे नंबर खींच लिए, तो आगे का रास्ता बहुत आसान हो जाता है। पेपर का पैटर्न नीचे इस छोटी सी टेबल में समझें:
आवेदन शुल्क (Application Fee) – फॉर्म भरने में कितने पैसे लगेंगे?
दोस्तों, फॉर्म भरते समय आपको अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। एमपी ऑनलाइन कियोस्क (MP Online Kiosk) से फॉर्म भरने पर विभाग ₹60 का एक्स्ट्रा पोर्टल चार्ज लेता है, वहीं अगर आप खुद के सिटीजन अकाउंट से भरते हैं तो यह चार्ज सिर्फ ₹20 लगता है।
यहाँ नीचे टेबल में देखिए कि आपको कुल कितने पैसे देने होंगे:
5. खास सलाह: इस बार सिलेक्शन कैसे लें?
फॉर्म भरने से पहले जरूरी शर्तें (Important Eligibility Rules)
MPESB के इस भर्ती फॉर्म को भरने से पहले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।
1. मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन (MP Rojgar Panjiyan)
उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में लाइव रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।
यदि आपका रोजगार पंजीयन एक्सपायर हो गया है तो फॉर्म भरने से पहले उसे Renew करना जरूरी है।
2. MPESB प्रोफाइल अपडेट और Aadhaar E-KYC
जिन उम्मीदवारों के पास पहले से व्यापम (MPESB) का पुराना पंजीयन या प्रोफाइल है, उन्हें अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना होगा।
प्रोफाइल अपडेट करने के लिए:
• आधार कार्ड से E-KYC करना अनिवार्य है
• आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए
• प्रोफाइल में फोटो और सिग्नेचर अपडेट करना होगा
3. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड
उम्मीदवार को अपनी MPESB प्रोफाइल में निम्न दस्तावेज अपडेट करना होगा:
• नवीनतम फोटो (नाम और तारीख के साथ)
• हस्ताक्षर (Signature)
• आधार E-KYC
इन सभी दस्तावेजों के बिना उम्मीदवार फॉर्म नहीं भर पाएंगे।
7. मोबाइल से ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें
आज के समय में जब सबके पास अच्छा स्मार्टफोन है, तो आप खुद घर बैठे आराम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
बस अपने मोबाइल के क्रोम ब्राउज़र (Chrome Browser) में ऊपर कोने में 3 डॉट पर क्लिक करके ‘Desktop Site’ ऑन कर लें और नीचे दी गई इस टेबल के आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
8. महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
दोस्तों, हम सब जानते हैं कि व्यापम (MP ESB) की वेबसाइट पर असली फॉर्म का लिंक ढूँढने में कितनी माथापच्ची होती है। कई बार तो साइट इतनी हैंग चलती है कि लिंक ही गायब हो जाता है!
इसलिए, आपका समय बचाने के लिए मैंने सीधे विभाग के सर्वर से 100% असली लिंक्स निकाल लिए हैं। आपको कहीं और भटकने की ज़रूरत नहीं है। बस नीचे दी गई टेबल में ‘यहाँ क्लिक करें’ वाले बटन को दबाइए और सीधा अपना फॉर्म भरिए या रूलबुक की PDF डाउनलोड कीजिए:
एक ज़रूरी विनती (ध्यान दें)
दोस्तों, मैंने इस पूरे आर्टिकल में जो भी जानकारी (जैसे- परीक्षा की तारीख, पद, फीस, और लंबाई के नियम) आपको दी है, वह सब MP ESB (व्यापम) की ऑफिशियल रूलबुक (PDF) को गहराई से पढ़कर ही निकाली है। मेरा मकसद सिर्फ उस 60-70 पेज के मुश्किल सरकारी नोटिफिकेशन को आपकी अपनी आसान और देसी भाषा में समझाना था ताकि आपसे कोई गलती न हो।
फिर भी, मेरा आप सभी युवा भाइयों और बहनों से एक छोटा सा निवेदन है— इंटरनेट पर चीज़ें बदलती रहती हैं, इसलिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने और अपनी मेहनत की कमाई से फीस कटवाने से पहले, एक बार अपने स्तर पर भी ऊपर दिए गए ‘ऑफिशियल नोटिफिकेशन’ वाले लिंक पर क्लिक करके जानकारी खुद ज़रूर पढ़ लें। अगर कल को विभाग नियमों में कोई भी बदलाव करता है, तो व्यापम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी ही अंतिम और मान्य होगी।
वर्दी आपका इंतज़ार कर रही है, जी-जान लगा दीजिये! जय हिंद!