अगर आप बैंक में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो देश के सबसे बड़े बैंक SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) की तरफ से एक बहुत बड़ी और धांसू खबर आई है। बैंक ने ‘सर्कल बेस्ड ऑफिसर’ (CBO) के कुल 2273 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अक्सर सरकारी भर्तियों के लंबे-चौड़े नोटिफिकेशन इतने मुश्किल होते हैं कि आधी बातें समझ ही नहीं आतीं। इसलिए, इस आर्टिकल में मैंने आपके लिए सारी जरूरी जानकारी जैसे इस फॉर्म को भरने की असली योग्यता क्या है, अनुभव कैसा चाहिए और सीधा अप्लाई लिंक कहाँ मिलेगा—बिना किसी घुमाव के बिल्कुल आसान भाषा में समझा दी है।
क्र. |
विषय-सूची |
|---|---|
| 1 | फॉर्म भरने के लिए कितनी पढ़ाई और अनुभव चाहिए? |
| 2 | आयु सीमा और आवेदन शुल्क (Fees) |
| 3 | SBI CBO चयन प्रक्रिया और सैलरी |
| 4 | ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step) |
| 5 | महत्वपूर्ण लिंक्स (Apply Online Link) |
| 6 | अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) |
2. फॉर्म भरने के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए
दोस्तों, आसान भाषा में समझें तो इस फॉर्म को भरने के लिए दो चीजें सबसे जरूरी हैं:
- डिग्री (Graduation): आपके पास कॉलेज की डिग्री होनी चाहिए (BA, B.Com, B.Sc, B.Tech आदि)। कोई भी सब्जेक्ट चलेगा, बस पास होना जरूरी है।
- अनुभव (Experience): यह फ्रेशर्स के लिए नहीं है। आपको किसी बैंक में 2 साल ऑफिसर (Officer) के पद पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।
नोट: आपका अनुभव किसी प्राइवेट कंपनी का नहीं, बल्कि ‘Scheduled Commercial Bank’ या ‘RRB’ का होना चाहिए।
3. आयु सीमा
4. आवेदन शुल्क
5. चयन प्रक्रिया
दोस्तों, SBI बैंक की नौकरी को पाने का रास्ता थोड़ा टेढ़ा है। ऐसा नहीं है कि बस फॉर्म भरा और नौकरी पक्की। आपको तीन स्टेप्स पार करने होंगे। सबसे पहले तो एक ऑनलाइन टेस्ट होगा, जिसमें टिक-मार्क ऑब्जेक्टिव सवालों के साथ-साथ टाइपिंग भी करनी होगी लेटर और निबंध लिखना होगा।
अगर आप इसे पास कर लेते हैं, तो फिर आपके डाक्यूमेंट्स और अनुभव की बारीकी से जांच होगी। यहाँ ध्यान दें अगर आपका अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate) सही नहीं निकला, तो आपको यहीं से घर भेज दिया जाएगा। अगर सब सही रहा, तो अंत में आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। और हाँ, फाइनल लिस्ट टेस्ट और इंटरव्यू दोनों के नंबर मिलाकर बनेगी, इसलिए दोनों में दम दिखाना जरुरी है।
6. सैलरी
7. आवेदन कैसे करें
फॉर्म कैसे भरें दोस्तों आवेदन करने का तरीका बहुत आसान है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी हटी और दुर्घटना घटी फॉर्म भरने के लिए आपको बैंक जाने की जरुरत नहीं है. आप घर बैठे अपने लैपटॉप से फॉर्म भर सकते हैं। सबसे पहले अपने सारे डॉक्यूमेंट (जैसे फोटो, साइन, और अनुभव प्रमाण पत्र की PDF) तैयार रखें। और हाँ एक जरुरी बात आवेदन 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 18 फरवरी 2026 आखिरी तारीख है। आखिरी दिन का इंतज़ार बिल्कुल न करें क्योंकि उस दिन वेबसाइट बहुत स्लो चलती है। नीचे दिए गए स्टेप्स को देखें और फॉर्म भरें।
राज इंडिया टीवी स्पेशल टिप (अनुभव प्रमाण पत्र से जुड़ी काम की बात): “दोस्तों, SBI CBO की भर्ती में सबसे ज्यादा फॉर्म ‘Experience Certificate’ की वजह से रिजेक्ट होते हैं। ध्यान रखें, आपका 2 साल का अनुभव किसी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी (जैसे मुथूट या बजाज) का नहीं चलेगा। यह अनुभव केवल ‘Scheduled Commercial Bank’ (जैसे HDFC, ICICI, PNB) या किसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) का ही होना चाहिए। फॉर्म भरते समय अपने बैंक के लेटरहेड पर साइन किया हुआ असली सर्टिफिकेट ही PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
8. महत्वपूर्ण लिंक्स
दोस्तों, आपको इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं है। नीचे हमने सारे जरुरी लिंक्स एक साथ दे दिए हैं। आप ‘Apply Online’ के सामने वाले हरे बटन पर क्लिक करके सीधा फॉर्म भर सकते हैं। और हाँ मेरी सलाह है कि अप्लाई करने से पहले ‘Notification PDF’ डाउनलोड करके एक बार तसल्ली से पढ़ लें ताकि फॉर्म में कोई गलती न हो।
Raj India TV की तरफ से युवाओं के लिए एक जरूरी सूचना:
-
हम कौन हैं: दोस्तों, Raj India TV (rajindiatv.com) सिर्फ एक एजुकेशन और न्यूज़ पोर्टल है। हमारा किसी भी सरकारी विभाग या मंत्रालय से कोई सीधा संबंध नहीं है।
-
जानकारी खुद भी चेक करें: हम आप तक एकदम सही और ताज़ा जानकारी पहुँचाने की पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी टाइपिंग में कोई मानवीय भूल (Human Error) हो सकती है। इसलिए हमारी आपसे सलाह है कि कोई भी फॉर्म भरने या फीस जमा करने से पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिफिकेशन को एक बार खुद जरूर पढ़ लें।
-
फ्रॉड से बचें: नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े से सावधान रहें! हमारी टीम किसी भी नौकरी या फॉर्म के नाम पर कभी पैसों की मांग नहीं करती है। अगर कोई व्यक्ति हमारे नाम से आपसे एक रुपया भी मांगे, तो उसे बिल्कुल न दें।
-
वेबसाइट के लिंक और सर्वर: आपकी सुविधा और समय बचाने के लिए हम आर्टिकल्स में सरकारी वेबसाइट्स के डायरेक्ट लिंक देते हैं। लेकिन अगर आखिरी समय में उनका सर्वर डाउन हो जाए या लिंक काम न करे, तो उसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होती।
आखिरी और सबसे जरूरी बात— इंटरनेट पर किसी भी अनजान लिंक पर अपनी निजी जानकारी या बैंक डिटेल्स बिल्कुल शेयर न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपनी तैयारी पर फोकस करें!

नमस्कार, मैं दीपेश हूँ। मुझे मध्य प्रदेश (MP) और केंद्र सरकार की सरकारी नौकरियों व योजनाओं की सटीक जानकारी देने का कई सालों का अनुभव है। मैं यहाँ भर्ती अपडेट से जुड़ी ताज़ा जानकारी साझा करता हूँ। मेरा उद्देश्य आप तक सही और भरोसेमंद न्यूज़ समय पर पहुँचाना है, ताकि आप किसी भी शानदार अवसर से वंचित न रहें।