MP Group 5 Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस लेख में हम आपको eligibility, salary, exam pattern और तैयारी से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। आइये जानते है स्टेप बाय स्टेप सभी जानकारी.
1. MP Group 5 Recruitment 2026 क्या है
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के लिए हर साल ग्रुप 5 की परीक्षाएं आयोजित करता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मध्यप्रदेश राज्य के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ नर्स,
पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन जैसे और भी अलग अलग पदों पर सीधी भर्ती की जाती है। वर्ष 2026 में अभी कुल 291 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। यह उन युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सबसे सीधा रास्ता है जिनके पास मेडिकल या नर्सिंग फील्ड में कोई मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा है।
2. MP Group 5 Recruitment 2026 Important Dates
फॉर्म भरने और परीक्षा की तिथियों को लेकर अक्सर चूक हो जाती है, इसलिए इन खास तारीखों का खास ध्यान रखें:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 मार्च 2026
- फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल 2026
- परीक्षा की तिथि: 15 अप्रैल 2026 से शुरू
3. MP Group 5 Eligibility 2026 in Hindi
सरकारी नौकरी के लिए सबसे जरूरी शर्त और आपकी योग्यता होती है। एमपी ग्रुप 5 के लिए नियम इस प्रकार हैं:
आयु सीमा (Age Limit): आपकी उम्र 1 जनवरी 2026 के अनुसार कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। Reserved वर्ग (SC, ST, OBC) और महिलाओं को आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार 5 वर्ष की विशेष छूट मिल जाती है।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 12वीं पास के साथ साथ बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ पास होना जरूरी है। जिस पद के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उससे संबंधित डिप्लोमा या डिग्री जैसे- GNM, B.Sc Nursing, BMLT, DMLT या फार्मेसी आपके पास होनी चाहिए। सबसे अहम बात, मध्य प्रदेश के संबंधित पैरामेडिकल या नर्सिंग काउंसिल में आपका जीवित पंजीयन (Active Registration) होना अनिवार्य है।
मेरी सलाह: अगर आपका काउंसिल रजिस्ट्रेशन अभी एक्टिव नहीं है, तो पहले उसे renew करवा लें, क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में यही सबसे ज्यादा रिजेक्ट होने का कारण बनता है।
4. MP Group 5 में कौन कौन सी पोस्ट हैं
इस भर्ती के लिये व्यापम की ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार इन पदों पर भर्ती हो रही है आप निचे देख के अपनी योग्यता के अनुसार पद के लिये आवेदन कर सकते है।
- स्टाफ नर्स (Staff Nurse)
- लैब टेक्नीशियन (Lab Technician)
- फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (Pharmacist)
- रेडियोग्राफर (Radiographer)
- ड्रेसर (Dresser)
- ओ.टी. टेक्नीशियन (OT Technician)
- ईसीजी टेक्नीशियन (ECG Technician)
5. MP Group 5 Salary Post Wise
इस व्यापम सरकारी नौकरी की सबसे बड़ी खूबी है उसका सुरक्षित और आकर्षक वेतनमान होता है। एमपी ग्रुप 5 की सैलरी 7वें वेतनमानपर आधारित होती है:
स्टाफ नर्स / फार्मासिस्ट: इनका बेसिक पे लेवल-6 और लेवल-7 में आता है, जो 28,700 रुपये से लेकर 91,300 रुपये के बीच होता है। शुरुआत में इन-हैंड सैलरी लगभग 35,000 से 40,000 रुपये के आसपास बनती है।
- पैरामेडिकल स्टाफ (जैसे ड्रेसर, अटेंडेंट): इनका पे लेवल-4 होता है (19,500 – 62,000 रुपये)।
- सुविधाएं: बेसिक सैलरी के अलावा सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
6. MP Group 5 Selection Process क्या है
सिलेक्शन की प्रक्रिया को बहुत सीधा और सरल है रखा गया है निचे दिए गए स्टेप में देखे और समझे:
- ऑनलाइन परीक्षा (CBT): सबसे पहले आपको कंप्यूटर पर आधारित एक लिखित परीक्षा देनी होगी।
- दस्तावेज वेरिफिकेशन: जो उम्मीदवार परीक्षा में मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बना लेते हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू शामिल नहीं है। आपको सिर्फ लिखित परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा नंबर स्कोर करने पर फोकस करना है।
7. आवेदन कैसे करे
एमपी ग्रुप 5 का फॉर्म भरने के आसान स्टेप्स यहाँ दिए गए हैं:
- सबसे पहले मध्य प्रदेश ESB की ऑफिशियल वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाएं।
- अपनी पुरानी व्यापम प्रोफाइल से लॉगिन करें या फिर नए सिरे से अपनी प्रोफाइल बनाएं।
- फॉर्म भरने से पहले अपना एमपी रोजगार पंजीयन और आधार ई-केवाईसी (e-KYC) चालू रखें।
- ‘Group 5 Recruitment 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करके अपनी सारी बेसिक जानकारी भरें।
- अपनी पढ़ाई (डिग्री/डिप्लोमा) के हिसाब से अपनी योग्य पोस्ट पर टिक लगाकर उसे सेलेक्ट करें।
- नाम और तारीख वाली नई फोटो के साथ अपने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स और जीवित पंजीयन अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस (UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से) जमा करें।
- फॉर्म पूरा सबमिट होने के बाद उसका फाइनल प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
8. MP Group 5 Exam Pattern 2026
तैयारी का पहला कदम परीक्षा के पैटर्न को गहराई से समझना है:
- कुल अंक: 100
प्रश्नों की संख्या: 100 (सभी बहुविकल्पीय प्रश्न / MCQs)
- समय अवधि: 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग: इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है, इसलिए आप पूरे 100 सवाल बेझिझक हल कर सकते हैं।
- पेपर को दो सेक्शन में बांटा जाता है:
Part A (25 अंक): इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, विज्ञान और सामान्य अभिरुचि (रीजनिंग) के सवाल आते हैं।
Part B (75 अंक): यह आपके ट्रेड का विषय होता है (तकनीकी विषय)। आपने जिस पोस्ट का फॉर्म भरा है, उसी की पढ़ाई से जुड़े सवाल यहां पूछे जाएंगे।
9. MP Group 5 Syllabus क्या है
नॉन-टेक्निकल (Part A – 25 मार्क्स): इसके लिए आपको 10वीं के स्तर का गणित, मध्य प्रदेश का बेसिक सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी व्याकरण, बेसिक इंग्लिश ग्रामर और सामान्य विज्ञान पढ़ना होगा।
टेक्निकल (Part B – 75 मार्क्स): यह सेक्शन आपकी पूरी मेरिट तय करता है। यदि आप नर्स हैं, तो आपको एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, मिडवाइफरी और कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग पर ध्यान देना होगा। वहीं अगर आप लैब टेक्नीशियन हैं, तो आपको हेमेटोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री जैसे विषयों का सिलेबस कवर करना होगा।
10. MP Group 5 की तैयारी कैसे करें
अपने मुख्य विषय पर पकड़ बनाएं: चूंकि 100 में से 75 अंक आपके अपने कोर्स के हैं, इसलिए अपनी डिग्री या डिप्लोमा की किताबों का अच्छे से रिवीजन करें।
पिछले वर्षों के पेपर (PYQ): व्यापम की परीक्षाओं में प्रश्नों का पैटर्न अक्सर रिपीट होता है। पिछले 3-4 सालों के ग्रुप 5 के पेपर्स डाउनलोड करें और उन्हें हल करें।
मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट: 2 घंटे में 100 सवालों को हल करने की आदत डालने के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज जरूर दें। Part A के लिए लुसेंट और पुरानी बेसिक किताबें पर्याप्त रहेंगी।
11. MP Group 5 में Competition कितना है
इस बात को यथार्थ में समझें तो प्रतियोगिता इस बार काफी कड़ी रहने वाली है। कुल पद 291 हैं, जबकि प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स कर चुके योग्य उम्मीदवारों की संख्या लाखों में है। खासकर स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन की सीटों पर एक-एक नंबर का फासला मेरिट तय करेगा। यदि आप सुरक्षित ज़ोन में रहना चाहते हैं, तो अपना लक्ष्य कम से कम 75 से 80 अंकों के पार मानकर ही अपनी तैयारी करें।
12. क्या आपको MP Group 5 2026 में Apply करना चाहिए
सीधी सी बात है आपको बिल्कुल अप्लाई करना चाहिए। मेडिकल फील्ड के छात्रों के लिए मध्य प्रदेश सरकार के भीतर एक परमानेंट सरकारी नौकरी पाने का इससे बेहतर और कोई अवसर नहीं होता।
प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों में होने वाले संघर्ष और कम वेतन की तुलना में सरकारी नौकरी की सुरक्षा, एक शानदार सैलरी और वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत बेहतर है। 2-3 महीने बाकी सब कुछ छोड़कर इस परीक्षा को अपनी प्राथमिकता बना लें, यह आपकी पूरी लाइफ सेट कर सकता है।
13. डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सुचना क़े उद्देश्य के लिए है। भर्ती से संबंधित सभी आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें। आपका कोई सवाल हो तो हमे कमेंट करे हम आपकी सहायता जरूर करेंगे।







