MP Board Supplementary Exam 2026 Form Start: 10वीं 12वीं सप्लाई फॉर्म ऐसे भरे

Published On: April 18, 2026
Follow Us

MP बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आई है जो छात्र 2026 के बोर्ड के परिणामों में एक या दो विषयों में सप्लीमेंट्री आ गई है उनके लिये एक अच्छी खबर है। परीक्षा के फॉर्म भराने चालू है अपना एक साल खराब होने से बचाने के लिये इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को पढ़े और आवेदन करे।

बोर्ड परीक्षा के परिणाम हर छात्र के लिए अहम होते हैं। इस साल MP Board 2026 के परिणामों के बाद जिन छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिले हैं या जो एक-दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, उन्हें बिल्कुल भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों का साल बचाने और उन्हें आगे बढ़ने का एक और मौका देने के लिए बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Title MP Board Supplementary Exam 2026 Form Start
Board Name MPBSE (Madhya Pradesh Board of Secondary Education)
Class 10वीं & 12वीं
Exam Type Supplementary / Supply / Purak Pariksha
Who Can Apply 1 या 2 विषयों में फेल या कम अंक पाने वाले छात्र
Form Status Started (फॉर्म भरना शुरू)
Purpose छात्रों का एक साल खराब होने से बचाना
Mode Online Apply
Official Website mpbse.nic.in

1. सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 – अपना साल बचाएं

जिन छात्रों को एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स नहीं मिले हैं, वे ‘सप्लीमेंट्री’ फॉर्म भर सकते हैं। आपको पूरा साल दोबारा पढ़ने की जरूरत नहीं है, केवल उसी विषय की परीक्षा देनी होगी जिसमें आप पीछे रह गए हैं। वर्ष 2026 के लिए इसके फॉर्म भरना शुरू हो चुके हैं।

2. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

फॉर्म भरने के लिए आपको किसी अन्य योजना में जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि सीधे बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करना है

  • स्टेप 1 आधिकारिक लिंक: सप्लीमेंट्री परीक्षा के फॉर्म सीधे mpbse.mponline.gov.in से भरे जा रहे हैं।
  • स्टेप 2 आपको से इस लिंक को कॉपी करके आपके गूगल क्रोमे ब्रॉउजर में खोल लेना है।
  • स्टेप 3 ओपन होते ही आपको SECOND CHANCE EXAM FORM 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • स्टेप 4 नेक्स्ट आपको रोल नंबर और कक्षा चुनना है और वर्ष चुनना है।
  • स्टेप 5 इतना काम करते ही आपको आगे एक पूरा पेज खुल के आ जायेगा।
  • स्टेप 6 अब आपको पेमेंट करना है जिस भी विषय में आपको सप्लीमेंट्री आई है।
  • स्टेप 7 पेमेंट करने के बाद एक प्रिंटआउट ले लेना है।

3. कॉपी जांचना और खुलवाना की प्रक्रिया

यदि आप परीक्षा में पास हैं या फेल, लेकिन आपको लगता है कि आपने जितना अच्छा लिखा था, उतने अंक आपको नहीं मिले हैं, तो आप अपनी कॉपी दोबारा चेक करवाने या उसे खुलवाकर देखने के लिए भी इसी पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन घर बैठे।

4. कॉपी री-टोटलिंग की प्रक्रिया

कई बार मानवीय भूल या अंकों को जोड़ने में गलती हो जाती है। यदि आपको लगता है। कि आपके अंकों की जोड़ने में गलती हुई है, तो आप री-टोटलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गलती पाए जाने पर आपके अंक अपडेट कर नई मार्कशीट जारी की जाएगी।

5. उत्तर पुस्तिका की कॉपी प्राप्त करना

बोर्ड ने पूरी क्लेअरनेस के लिए छात्रों को अपनी जांची गई कॉपी घर मंगवाने का अधिकार दिया है। आप ऑनलाइन मामूली शुल्क जमा करके अपनी कॉपी मंगा सकते हैं और खुद देख सकते हैं कि परीक्षक ने कहाँ अंक काटे हैं।

(नोट: री-टोटलिंग और उत्तर पुस्तिका मंगाने के आवेदन भी उसी आधिकारिक लिंक https://mpbse.mponline.gov.in/ के माध्यम से ही किए जा रहे हैं।

6. छात्रों और अभिभावकों के लिए विशेष संदेश

प्रिय छात्रों, परीक्षा में कम अंक आना जीवन का अंत नहीं है। तनाव लेने के बजाय इस अवसर का उपयोग करें और आगे की तैयारी में जुट जाएं। अभिभावकों से भी अनुरोध है कि वे इस कठिन समय में बच्चों का साथ दें और समय रहते आधिकारिक वेबसाइट से इन फॉर्म को भरने में उनकी मदद करें।

7. डिस्क्लेमर

दी गई जानकारी दोस्तों mpbse.mponline.gov.in/ से ली गई है। स्टूडेंट को समय से पहले अपडेट मिले इसके लिये हम इस ब्लॉग वेबसाइट के माध्यम से शिक्षा से जुड़ी जानकारी देते रहते है हमारा लक्ष्य है। छात्रों के सही दिशा में ले जाना हम किसी भी प्रकार की कोई शुल्क की डिमांड नहीं करते है इसलिये किसी प्रकार की धोखा धड़ी से बचे धन्यवाद!

DIPESH SONI

नमस्कार, मैं दीपेश हूँ। मुझे मध्य प्रदेश (MP) और केंद्र सरकार की सरकारी नौकरियों व योजनाओं की सटीक जानकारी देने का कई सालों का अनुभव है। मैं यहाँ भर्ती अपडेट से जुड़ी ताज़ा जानकारी साझा करता हूँ। मेरा उद्देश्य आप तक सही और भरोसेमंद न्यूज़ समय पर पहुँचाना है, ताकि आप किसी भी शानदार अवसर से वंचित न रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment