मित्रों अगर आप मध्य प्रदेश में 10वीं पास सरकारी नौकरी (10th pass sarkari naukri in MP) ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। MP ESB ने MP Hospital Assistant Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लगभग 1200 पदों पर अस्पताल सहायक की सीधी भर्ती होनी है। इस आर्टिकल में हमने एकदम आसान भाषा में बताया है कि इस MP Hospital Assistant Vacancy के लिए फॉर्म कैसे भरना है, उम्र कितनी चाहिए और सिलेक्शन कैसे होगा।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण (MP Hospital Assistant Bharti 2026)
| विवरण (Particulars) | महत्वपूर्ण जानकारी (Details) |
|---|---|
| भर्ती आयोजित करने वाला विभाग | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) |
| पद का नाम | अस्पताल सहायक (Hospital Assistant – Group 4) |
| कुल पदों की संख्या | लगभग 1200 पद (Expected) |
| शैक्षणिक योग्यता | केवल 10वीं (High School) पास |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 07 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 21 मई 2026 |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 24 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता
मित्रों इस भर्ती के लिए किसी बड़ी डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत नहीं है। अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (हाईस्कूल) पास की है, तो आप इसके लिए बेझिझक आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आमतौर पर मध्य प्रदेश की इन चतुर्थ श्रेणी भर्तियों में आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी है। अगर आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC या महिला) में आते हैं, तो आपको सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी गई है। (सटीक आयु की गणना के लिए एक बार पूरा नोटिफिकेशन जरूर देख लें)।
चयन प्रक्रिया
आपका सिलेक्शन पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ होगा। इसके मुख्य चरण इस प्रकार हैं सबसे पहले आपकी ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जो 24 जून 2026 से शुरू है। परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और सामान्य मेडिकल चेकअप के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के लिए ₹500/- रुपये MP के रिजर्व्ड वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग): ₹250/- और बैकलॉग पदों के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। एमपी ऑनलाइन कियोस्क से फॉर्म भरवाने पर ₹60 और खुद रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर से भरने पर ₹20 का पोर्टल चार्ज अलग से देना होगा।
कैसे करें आवेदन? टॉप 7 पॉइंट में आपको समझाते है
- सबसे पहले मध्य प्रदेश की कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज खुलने पर अपनी सुविधानुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चुनाव करें।
- मुख्य पृष्ठ में आपको आवेदन पत्र वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अगर आपने व्यापम पर पहले कभी फॉर्म नहीं भरा है, तो पहले अपना व्यापम प्रोफाइल पंजीयन करना होगा।
- उसके बाद आप सीधे आवेदन करे पर क्लिक कर सकते है।
- सभी जानकारी को सही से पढ़ पढ़ की आवेदन भरना है आवेदन शुल्क पे करने के बाद आपको पीडीऍफ़ का प्रिंटआउट निकाल लेना है।
- उसके बाद एडमिट कार्ड आने तक अच्छे से तैयारी करना है।
महत्वपूर्ण तारीख
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 07 मई 2026
- आवेदन करने की आखिरी तारीख: 21 मई 2026
- फॉर्म में कोई गलती सुधारने की आखिरी तारीख: 26 मई 2026
- परीक्षा शुरू होने की तारीख: 24 जून 2026 (बुधवार से)
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑफिसियल वेबसाइट www.esb.mp.gov.in
- ऑफिसियल नोटिफिकेशन पूरी नियमपुस्तिका (Rulebook) के अनुसार पीडीएफ देखे कर सकते हैं।
Disclaimer
हमारी वेबसाइट का उद्देश्य नए छात्रों और युवाओं तक नई सरकारी नौकरियों की जानकारी सबसे आसान भाषा में पहुँचाना है। इस पोस्ट में दी गई सभी जानकारी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के आधिकारिक नोटिफिकेशन (रूलबुक) पर आधारित है।
हमने अपनी तरफ से बिल्कुल सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया है। फिर भी, किसी भी मानवीय भूल टाइपिंग मिस्टेक या विभाग द्वारा अंतिम समय में नियमों में किए गए बदलाव के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। सभी पाठकों से निवेदन है कि फॉर्म भरने या फीस जमा करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाकर असली नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।