Mp Police Fsl Recruitment 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करे करें पूरी जानकारी

Published On: March 22, 2026
Follow Us

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के अंतर्गत State Forensic Science Laboratory (FSL) में बहुत से पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में लैब तकनीशियन, लैब असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट के पद शामिल किये गए हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का बहुत ही शानदार अवसर है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इस भर्ती की इम्पोर्टेन्ट डेट की पूरी जानकारी देने वाले है। आइये जानते है की क्या आयु सीमा होगी और योग्यता आवेदन शुल्क जैसी अन्य सभी जानकारी।

विवरण (Particulars) जानकारी (Details)
विभाग का नाम मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (MPPHQ)
संस्था राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), गृह विभाग
पदों के नाम Lab Technician, Lab Assistant, Lab Attendant
भर्ती का वर्ष 2026
आवेदन का मोड ऑनलाइन (Online)
नौकरी का स्थान मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
आधिकारिक पोर्टल chayan.mponline.gov.in

1. महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन का पूरा शेड्यूल

मध्य प्रदेश पुलिस स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा एक स्पष्ट और सख्त टाइमलाइन जारी की गई है। अक्सर देखा जाता है कि उम्मीदवार फॉर्म भरने के लिए अंतिम दिनों का इंतजार करते हैं, जिसके कारण बाद में सर्वर डाउन या पेमेंट फेलियर जैसी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए, यह बहुत जरूरी है कि आप नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखें और समय रहते अपने फॉर्म को भर ले.

महत्वपूर्ण तिथि विवरण
आवेदन शुरू होने की तिथि 18 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026

नोटिफिकेशन दिनांक
नोटिफिकेशन जारी होने की दिनांक 18 मार्च 2026

2. कौन से पद के लिए क्या पढ़ाई चाहिए

  •  लैब टेक्नीशियन (Lab Technician) – B.Sc पास वालों के लिए:

फॉरेंसिक लैब में टेक्नीशियन का काम बहुत जिम्मेदारी वाला होता है। इन्हें क्राइम सीन से आए सबूतों की साइंटिफिक जांच करनी होती है। ज़ाहिर सी बात है, इसके लिए विज्ञान की गहरी समझ चाहिए। इसीलिए, इस पोस्ट के लिए आपका साइंस सब्जेक्ट में B.Sc ग्रेजुएट होना जरूरी है। अगर आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी की डिग्री है, तो यह पोस्ट आपके लिए बेस्ट है।

  • लैब असिस्टेंट (Lab Assistant) – 12वीं (Science) पास वालों के लिए:

अगर आपने ग्रेजुएशन नहीं किया है, तो भी टेंशन की कोई बात नहीं है। लैब असिस्टेंट की पोस्ट खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने अपनी 12वीं क्लास साइंस स्ट्रीम से पास की है (चाहे वो मैथ्स वाले हों या बायोलॉजी वाले)। असिस्टेंट का मेन काम लैब में टेक्नीशियन की मदद करना होता है, इसलिए विभाग ने इसके लिए 12वीं लेवल की साइंस नॉलेज को ही काफी माना है।

  • लैब अटेंडेंट (Lab Attendant) – सिर्फ 10वीं पास वालों के लिए:

अब बात करते हैं उन युवाओं की जो अभी सिर्फ 10वीं (मैट्रिक) पास हैं। लैब अटेंडेंट एक एंट्री-लेवल जॉब है। इस पद पर काम करने वालों को लैब का बेसिक मेंटेनेंस, उपकरणों का ध्यान रखना और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाएं देखनी होती हैं। इन कामों के लिए किसी बड़ी डिग्री या साइंस बैकग्राउंड की जरूरत नहीं है। अगर आपने 10वीं पास कर ली है, तो आप बेझिझक इस पद का फॉर्म भर सकते हैं।

मेरी एक पर्सनल सलाह: ऑनलाइन कैफे पर फॉर्म भरवाने जाने से पहले अपनी 10वीं, 12वीं या B.Sc की ओरिजिनल मार्कशीट अपने साथ जरूर रखें। कई बार फॉर्म में पासिंग ईयर या रोल नंबर गलत भर जाने से बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के टाइम पर बहुत दिक्कत आती है।

3. आयु सीमा क्या आप इस फॉर्म को भरने के लिए योग्य हैं

इस भर्ती में शामिल तीनों पदों पर लैब टेक्नीशियन, असिस्टेंट और अटेंडेंट के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। 10वीं या 12वीं पास करने के तुरंत बाद सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक परफेक्ट चांस है।

अधिकतम उम्र 43 साल तय की गई है। यानी अगर आप काफी समय से तैयारी कर रहे हैं, तो टेंशन मत लीजिए, आपके पास अभी भी एक बेहतरीन मौका है।

अगर आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और SC, ST, OBC या EWS कैटेगरी में आते हैं, या फिर आप महिला उम्मीदवार हैं, तो आपको सरकारी नियमों के हिसाब से अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिलेगी।

4. आवेदन शुल्क फॉर्म भरने में कितने पैसे लगेंगे

जनरल और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए यदि आप जनरल कैटेगरी (UR) में आते हैं या मध्य प्रदेश के बाहर के किसी राज्य से फॉर्म भर रहे हैं, तो आपको परीक्षा शुल्क के रूप में ₹500/- का भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग (एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस) के लिए भारी छूट यदि आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और आरक्षित श्रेणी में आते हैं, तो विभाग ने आपके लिए 50% की सीधी छूट दी है।

आपको परीक्षा शुल्क के तौर पर सिर्फ ₹250/- ही देने होंगे। यदि आप किसी MP Online कियोस्क या कैफे से फॉर्म भरवाते हैं, तो ₹60/- एक्स्ट्रा लगेंगे। वहीं, यदि आप घर बैठे खुद फॉर्म भरते हैं, तो यह चार्ज केवल ₹20/- लगेगा।

5. ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें

अब फीस जमा करने के लिए आपको बैंक में चालान बनवाने की कोई जरूरत नहीं है। यह पूरी प्रक्रिया 100% ऑनलाइन है। आप अपने डेबिट कार्ड (ATM Card), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर सबसे आसान तरीके यानी UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm) के जरिए कुछ ही सेकंड में अपना पेमेंट पूरा कर सकते हैं।

6. इन लिंक के माध्यम से आप आवेदन करे

7. अपना आवेदन पत्र कैसे भरें 10 आसान और सरल स्टेप में

  1. सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर पर मध्य प्रदेश सरकार के ‘चयन’ वाले आधिकारिक पृष्ठ को खोलें। आपका पूरा फॉर्म सुरक्षित तरीके से यहीं से भरा जाएगा।
  2. सामने ही आपको पुलिस विभाग की प्रयोगशाला भर्ती (वर्ष 2026) का विज्ञापन दिख जाएगा। उसके बगल में दिए गए आवेदन करने वाले विकल्प को चुनें।
  3. आगे का काम शुरू करने से पहले विभाग द्वारा जारी किए गए नियमों को एक बार तसल्ली से पढ़ लें, ताकि आपको पता रहे कि आपकी पढ़ाई किस पद के लिए एकदम सही है।
  4. अगर आप इस जगह से पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना नया पंजीकरण करें। इसमें आपको अपनी बुनियादी जानकारी देकर अपनी एक नई पहचान (खाता) बनानी होगी।
  5. अपना खाता खुल जाने के बाद अंदर जाएं, और अपनी शिक्षा के अनुसार उस पद का चुनाव करें जिसकी आप परीक्षा देना चाहते हैं (जैसे- तकनीशियन या सहायक)।
  6. अब अपने आवेदन में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म की तारीख और अपनी जाति भरें। यहाँ एक बात का खास ख्याल रखें कि आपके नाम के अक्षर बिल्कुल आपकी दसवीं की अंकसूची (मार्कशीट) जैसे ही होने चाहिए।
  7. अगले कदम में अपनी शिक्षा के बारे में बताएं। आपने दसवीं, बारहवीं या विज्ञान से स्नातक की पढ़ाई किस साल में और किस विद्यालय या विश्वविद्यालय से पूरी की है, उसकी पूरी और सही जानकारी लिखें।
  8. अपनी एक नई और बिल्कुल साफ तस्वीर और एक सादे सफेद कागज पर किए गए अपने हस्ताक्षर को तय की गई जगह पर लगाएं। ध्यान रहे कि तस्वीर धुंधली बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
  9. पैसे जमा करने से पहले यह सबसे जरूरी काम है। आपने जो भी जानकारी भरी है उसे ऊपर से नीचे तक दो-तीन बार अच्छे से पढ़ लें। अगर कहीं कोई गलती दिखे तो उसे तुरंत सुधार लें, क्योंकि बाद में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा।
  10. जब आपको पक्का यकीन हो जाए कि सब कुछ सही भरा है, तो इंटरनेट के माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार तय किए गए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दें। पैसे कटने के बाद जो पक्की पावती (रसीद) सामने आए, उसे निकालकर भविष्य के लिए अपने पास संभाल कर रख लें।

8. परीक्षा की तैयारी कैसे करें

भाई, फॉर्म तो भर दिया, लेकिन असली खेल परीक्षा पास करने का है। चूंकि ये पुलिस प्रयोगशाला की नौकरी है, इसलिए विज्ञान पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा। महंगी किताबों के चक्कर में पड़ने के बजाय, आठवीं से बारहवीं तक की सरकारी विज्ञान की किताबें अच्छे से पढ़ लें।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान और थोड़ा गणित भी रोज़ हल करें। दिन में कम से कम पांच-छह घंटे पढ़ाई का पक्का समय तय करें। सिर्फ पढ़ने से काम नहीं चलेगा, पुराने सालों के प्रश्न पत्र खोजें और घड़ी देखकर उन्हें हल करने की आदत डालें। परीक्षा की तारीख का इंतज़ार बिल्कुल न करें, आज से ही अपनी तैयारी में जुट जाएं!

9. Disclaimer

यह आर्टिकल केवल आपकी मदद और जानकारी के लिए लिखा गया है। हमने पूरी कोशिश की है कि आपको मध्य प्रदेश पुलिस प्रयोगशाला भर्ती की एकदम सही जानकारी आसान भाषा में मिले। फिर भी, अपना आवेदन भरने से पहले एक बार सरकार के आधिकारिक पृष्ठ पर जाकर नियमों को खुद जरूर पढ़ लें। किसी भी तरह के बदलाव या भूल-चूक के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

DIPESH SONI

नमस्कार, मैं दीपेश हूँ। मुझे मध्य प्रदेश (MP) और केंद्र सरकार की सरकारी नौकरियों व योजनाओं की सटीक जानकारी देने का कई सालों का अनुभव है। मैं यहाँ भर्ती अपडेट से जुड़ी ताज़ा जानकारी साझा करता हूँ। मेरा उद्देश्य आप तक सही और भरोसेमंद न्यूज़ समय पर पहुँचाना है, ताकि आप किसी भी शानदार अवसर से वंचित न रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment