India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, 28,636 पदों पर भर्ती शुरू

Published On: February 6, 2026
Follow Us

नमस्कार दोस्तों, मैं दीपेश हूँ। जब भी बिना परीक्षा वाली सरकारी नौकरी की बात आती है, तो इंडिया पोस्ट GDS (Gramin Dak Sevak) का नाम सबसे ऊपर आता है। इस बार 28,636 पदों पर बंपर भर्ती आई है, जो 10वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है।

लेकिन मेरे कई सालों के अनुभव में मैंने देखा है कि 90% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र भी फॉर्म भरते समय ऐसी बेवकूफी भरी गलतियां कर देते हैं कि उनका नाम मेरिट लिस्ट में आता ही नहीं है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में मैं आपको सिर्फ भर्ती की जानकारी नहीं दूंगा, बल्कि Post Preference (पोस्ट चुनने की सही ट्रिक) भी बताऊंगा ताकि कम नंबर होने पर भी आपके सिलेक्शन के चांस बढ़ जाएं।

 1. महत्वपूर्ण जानकारी
विभाग का नाम भारतीय डाक विभाग (India Post)
पोस्ट का नाम ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
कुल वैकेंसी 28,636 पद
योग्यता 10वीं पास (10th Pass)
चयन प्रक्रिया मेरिट आधार पर (No Exam)
आवेदन मोड ऑनलाइन (Online)
वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in

2. India Post GDS Eligibility 2026: क्या आप फॉर्म भर सकते हैं? (विस्तार से समझें)

बहुत से छात्र फॉर्म भरते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे मेरिट में नाम आने के बाद भी वे रिजेक्ट हो जाते हैं। यहाँ हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि इस भर्ती के लिए सही योग्यता क्या है।

3. शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) पास होना अनिवार्य है। लेकिन यहाँ एक महत्वपूर्ण बात ध्यान रखें आपके 10वीं के रिजल्ट में गणित (Maths) और अंग्रेजी (English) एक विषय के रूप में होना जरुरी है। अगर आपने इन विषयों के बिना 10वीं पास की है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते।

4. स्थानीय भाषा का ज्ञान

यह ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की नौकरी है, जहाँ आपको गाँव के लोगों से बात करनी होती है। इसलिए, आप जिस भी राज्य सर्किल से फॉर्म भर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा आपको लिखनी, पढ़नी और बोलनी आनी चाहिए।

उदाहरण: अगर आप मध्य प्रदेश (MP) से भर रहे हैं तो हिंदी आनी चाहिए, लेकिन अगर आप महाराष्ट्र सर्कल चुनते हैं, तो आपको मराठी आनी जरुरी है। सिर्फ नौकरी पाने के लिए गलत राज्य न चुनें।

5. आयु सीमा

यह भर्ती उन युवाओं के लिए भी एक बेहतरीन मौका है जिनकी उम्र अन्य सरकारी नौकरियों के लिए निकल चुकी है। कम से आयु आपकी 18 वर्ष होनी चाहिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार, अगर आप OBC कैटेगरी से हैं तो आपको 3 साल 43 वर्ष तक और SC/ST से हैं तो 5 साल 45 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

6. India Post GDS Salary कितनी मिलती है तनख्वाह?

सैलरी या भत्ता इसे सैलरी नहीं, TRCA (भत्ता) कहते हैं। इसमें बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA) भी जुड़ता है, जिससे आपके हाथ में आने वाली रकम काफी बढ़ जाती है।

Post Name (पद का नाम) TRCA Slab (सैलरी स्लैब)
BPM (Branch Post Master) ₹12,000 – ₹29,380
ABPM / Dak Sevak ₹10,000 – ₹24,470

नोट: इसमें अभी महंगाई भत्ता (DA) जुड़ना बाकी है, मतलब आपके खाते में आने वाली राशि इससे ज्यादा होगी।

7. अन्य जरूरी योग्यता

फॉर्म भरने के अलावा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय आपसे दो चीजें और पूछी जा सकती हैं साइकिल चलाना डाक बांटने के लिए आपको साइकिल चलानी आनी चाहिए। (अगर आप स्कूटी या बाइक चलाते हैं, तो वो भी मान्य है कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान आज के समय में डाक विभाग डिजिटल हो रहा है, इसलिए बेसिक कंप्यूटर चलाना आना चाहिए।

8. चयन प्रक्रिया

बिना परीक्षा नौकरी कैसे मिलेगी? बहुत से छात्र इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि अगर परीक्षा (Exam) नहीं होगी, तो नौकरी मिलेगी कैसे? क्या कोई इंटरव्यू होगा? या पैसे चलेंगे?

कोई पेपर, कोई इंटरव्यू नहीं (No Exam, No Interview) सबसे बड़ी खुशखबरी यही है कि इस भर्ती में आपको न तो कोई लिखित परीक्षा देनी है और न ही किसी अधिकारी को इंटरव्यू देना है। यह पूरी तरह से ‘सीधी भर्ती’ है। 10वीं के नंबर ही सब कुछ हैं मेरिट लिस्ट आपका चयन सिर्फ और सिर्फ आपके 10वीं कक्षा (High School) के प्रतिशत पर होगा। आपने फॉर्म में जो नंबर भरे हैं, कंप्यूटर आटोमेटिक तरीके से उन नंबरों के आधार पर एक ‘मेरिट लिस्ट’ तैयार करेगा। जिसके नंबर ज्यादा होंगे, उसका नाम लिस्ट में ऊपर आएगा।

दीपेश की खास ट्रिक: GDS में फॉर्म रिजेक्ट होने से कैसे बचाएं और कट-ऑफ कैसे बीट करें?

सिर्फ 10वीं पास होना और फॉर्म भर देना काफी नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि पहली ही मेरिट लिस्ट में आपका नाम आए, तो इन 3 बातों का हमेशा ध्यान रखें:

  • CGPA को Percentage में बदलने की गलती: कई बोर्ड्स (जैसे CBSE) में रिज़ल्ट CGPA में आता है। छात्र फॉर्म भरते समय गलत फॉर्मूला लगाकर अपने मार्क्स भर देते हैं। जब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DVC) होता है और कंप्यूटर के मार्क्स आपकी ओरिजिनल मार्कशीट से मैच नहीं करते, तो आपको तुरंत बाहर कर दिया जाता है। अपने बोर्ड के सही फॉर्मूले से ही मार्क्स निकालें।

  • Post Preference (स्मार्ट तरीका): ज्यादातर लोग शहर के पास वाले पोस्ट ऑफिस (BPM) सिलेक्ट करते हैं, जहाँ कट-ऑफ 95%+ जाता है। अगर आपके नंबर 80% या 85% के बीच हैं, तो हमेशा ग्रामीण और दूर-दराज़ के इलाकों (ABPM/Dak Sevak) वाले पोस्ट ऑफिस को अपनी प्राथमिकता (Preference) में ऊपर रखें।

  • कम्प्यूटर और साइकिल का सर्टिफिकेट: भले ही फॉर्म भरते समय ये सर्टिफिकेट अपलोड नहीं करने होते, लेकिन DVC के समय अधिकारी आपसे 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर कोर्स (जैसे CCC) का सर्टिफिकेट मांग सकते हैं। इसे अभी से तैयार रखें।

9. GDS Online Form 2026: आवेदन कैसे करें (Step-by-Step)

Step 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
Step 2 होमपेज पर “Registration” बटन पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल वेरिफाई करें।
Step 3 अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और कैटेगरी सही-सही भरें।
Step 4 अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (Signature) अपलोड करें।
Step 5 अब अपना बोर्ड चुनें और 10वीं के मार्क्स बिल्कुल ध्यान से भरें (गलती होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है)।
Step 6 जिस राज्य (Circle) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
Step 7 Post Preference: अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा पोस्ट ऑफिस चुनें।
Step 8 Fee Payment: यदि आप General/OBC से हैं, तो ₹100 की फीस ऑनलाइन जमा करें।
Step 9 अंत में “Submit” बटन दबाएं और स्क्रीन पर दिख रहे कन्फर्मेशन को चेक करें।
Step 10 फॉर्म का Print Out जरूर निकाल लें, यह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय काम आएगा।

10. India Post GDS 2026: Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

GDS Online Apply (Registration)

रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने के लिए

Click Here
GDS Circle Wise Vacancy Details

राज्य अनुसार पद देखें

Check List
Download Official Notification PDF

पूरी जानकारी पढ़ें

Download PDF
Official Website (अधिकारिक वेबसाइट) Visit Now

Raj India TV: पाठकों के लिए एक जरूरी सूचना

दोस्तों, Raj India TV (rajindiatv.com) का मकसद आप तक नई नौकरियों की एकदम सही जानकारी पहुँचाना है, लेकिन ध्यान दें कि हम कोई सरकारी संस्था या विभाग नहीं हैं।

हम आपको एकदम सटीक जानकारी देने की पूरी मेहनत करते हैं, फिर भी टाइपिंग में कोई मानवीय भूल (Human Error) हो सकती है। इसलिए मेरी आपसे निजी सलाह है कि कोई भी फॉर्म भरने या भविष्य का फैसला लेने से पहले, एक बार विभाग की ‘ऑफिशियल वेबसाइट’ और ‘नोटिफिकेशन’ को खुद जरूर चेक कर लें।

ठगों से रहें सावधान: इंटरनेट पर नौकरी दिलाने के नाम पर बहुत फर्जीवाड़ा चलता है। Raj India TV की टीम कभी भी किसी से नौकरी लगवाने या फॉर्म भरने के बदले पैसों की मांग नहीं करती है। अगर कोई व्यक्ति हमारे नाम से आपसे एक रुपया भी मांगे, तो उसे बिल्कुल न दें। इसके अलावा, आपकी सुविधा के लिए हम जो वेबसाइट्स के डायरेक्ट लिंक देते हैं, अगर उनका सर्वर डाउन रहता है तो उसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होती।

अब आप बताइए… दोस्तों, आपके 10वीं में कितने प्रतिशत (Percentage) मार्क्स हैं? नीचे कमेंट में अपना राज्य और परसेंटेज तुरंत बताएं, मैं रिप्लाई करके बताऊंगा कि इस मेरिट लिस्ट में आपके सिलेक्शन का कितना चांस है!

DIPESH SONI

नमस्कार, मैं दीपेश हूँ। मुझे मध्य प्रदेश (MP) और केंद्र सरकार की सरकारी नौकरियों व योजनाओं की सटीक जानकारी देने का कई सालों का अनुभव है। मैं यहाँ भर्ती अपडेट से जुड़ी ताज़ा जानकारी साझा करता हूँ। मेरा उद्देश्य आप तक सही और भरोसेमंद न्यूज़ समय पर पहुँचाना है, ताकि आप किसी भी शानदार अवसर से वंचित न रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment