RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,195 पदों पर बंपर भर्ती! (Level 1 Post) – अभी आवेदन करें

RRB Group D Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Level 1 (7th CPC Pay Matrix) के तहत कुल 22,195 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जो उम्मीदवार रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 मार्च 2026 है। इस आर्टिकल में हम आपको RRB Group D Vacancy 2026 के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जैसे कि पात्रता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), चयन प्रक्रिया (Selection Process) और आवेदन कैसे करें।

1. महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती बोर्ड का नाम Railway Recruitment Board (RRB)
परीक्षा का नाम RRB Group D (Level 1)
कुल पद (Total Vacancies) 22,195 पोस्ट्स
वेतन मान (Pay Scale) Level 1 of 7th CPC Pay Matrix
आवेदन का तरीका ऑनलाइन (Online)
आवेदन की अंतिम तिथि 02/03/2026 (23:59 बजे तक)
नौकरी का स्थान पुरे भारत में (All India)
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/

1. शैक्षणिक योग्यता कौन फॉर्म भर सकता है?

दोस्तों, अगर आप रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) में नौकरी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पढ़ा-लिखा होने की जरूरत नहीं है। आसान शब्दों में कहें तो, अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) पास कर ली है, तो आप इस भर्ती के लिए पूरी तरह योग्य हैं और फॉर्म भर सकते हैं।

इसके अलावा, अगर आपने ITI (NCVT या SCVT) कर रखा है, तो यह और भी अच्छी बात है क्योंकि रेलवे में कई पद ऐसे होते हैं जहाँ ITI वालों को प्राथमिकता दी जाती है। बस हमारी सलाह यही रहेगी कि आवेदन करने से पहले एक बार Official Notification जरूर पढ़ लें, ताकि आपको यह पता चल सके कि किस पोस्ट के लिए सिर्फ 10वीं चाहिए और किसके लिए ITI जरूरी है।

RRB Zone Wise Vacancy Details

जोन अनुसार रिक्ति विवरण (RRB Zone Wise Vacancy Details)
रेलवे जोन (Zone) मुख्यालय (HQ) कुल वैकेंसी
Northern Railway New Delhi 3,537
Western Railway Mumbai 3,148
Central Railway Mumbai 2,012
Southern Railway Chennai 1,036
South East Central Rly Bilaspur 1,199
South Central Railway Secunderabad 1,016
North Central Railway Allahabad 1,183
West Central Railway Jabalpur 1,147
Eastern Railway Kolkata 1,180
1. पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता
पद का नाम (Post Name) योग्यता (Qualification)
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV (Track Maintainer) 10वीं पास (10th Pass)
असिस्टेंट पॉइंट्समैन (Assistant Pointsman) 10वीं पास (10th Pass)
हेल्पर / असिस्टेंट (विभिन्न विभाग) 10वीं पास + ITI (NCVT/SCVT)
हॉस्पिटल अटेंडेंट (Hospital Attendant) 10वीं पास (10th Pass)
असिस्टेंट वर्क्स (Works) 10वीं पास (10th Pass)
अन्य सभी लेवल-1 पद 10वीं पास या ITI

2. आयु सीमा आपकी उम्र कितनी होनी चाहिए?

दोस्तों, रेलवे ग्रुप डी भर्ती में शामिल होने के लिए आपकी उम्र का भी सही होना बहुत जरूरी है। अगर सीधे शब्दों में कहें, तो इस फॉर्म को भरने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

वहीं, अगर आप सामान्य वर्ग (General Category) से आते हैं, तो आप 33 वर्ष की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी उम्र इससे ज्यादा हो गई है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। यदि आप OBC, SC या ST वर्ग से आते हैं, तो सरकारी नियमों के अनुसार आपको ऊपरी आयु सीमा में 3 से 5 साल की विशेष छूट (Age Relaxation) दी जाएगी, ताकि आप भी इस सुनहरे मौके का फायदा उठा सकें। अधिक जानकारी आयु में छूट के लिये आप निचे दी गई लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन पढ़े।

2. आयु सीमा (Age Limit) – 01/01/2026 तक
न्यूनतम आयु (Minimum Age) 18 वर्ष
अधिकतम आयु (General / EWS) 33 वर्ष
अधिकतम आयु (OBC – NCL) 36 वर्ष (3 साल की छूट)
अधिकतम आयु (SC / ST) 38 वर्ष (5 साल की छूट)
आयु में छूट की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन देखें (Click Here)

3. आवेदन शुल्क फॉर्म भरने के कितने पैसे लगेंगे?

दोस्तों, रेलवे भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें परीक्षा देने के बाद फीस का एक बड़ा हिस्सा वापस कर दिया जाता है। अगर आप General, OBC या EWS कैटेगरी से आते हैं, तो फॉर्म भरते समय आपको ₹500 का भुगतान करना होगा। लेकिन खुशखबरी यह है कि जैसे ही आप परीक्षा (CBT) देने जाएंगे, रेलवे आपके बैंक खाते में ₹400 वापस (Refund) कर देगा।

वहीं, अगर आप SC, ST, महिला, दिव्यांग या पूर्व सैनिक हैं, तो आपको सिर्फ ₹250 देने होंगे और परीक्षा देने पर यह पूरा पैसा (₹250) आपको वापस मिल जाएगा। इसलिए फॉर्म भरते समय अपना बैंक अकाउंट नंबर ध्यान से भरें।

3. आवेदन शुल्क (Application Fee)
कैटेगरी (Category) फीस (Fee & Refund)
General / OBC / EWS ₹500 (₹400 रिफंड होगा)
SC / ST / PH / Female ₹250 (पूरा रिफंड होगा)
भुगतान का तरीका ऑनलाइन (Debit/Credit Card/UPI)

4. चयन प्रक्रिया नौकरी कैसे मिलेगी?

दोस्तों, रेलवे में नौकरी पाने का रास्ता बहुत ही सीधा है। अगर कहें, तो आपको अपनी मंजिल नौकरी तक पहुँचने के लिए बस तीन सीढ़ियाँ चढ़नी होंगी

सबसे पहले आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा जिसे CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) कहते हैं। इसमें गणित, रीजनिंग और साइंस के सवाल आते हैं। याद रखें, यही सबसे मुख्य परीक्षा है, इसी के नंबरों से तय होगा कि आप आगे बढ़ेंगे या नहीं।

जब आप यह परीक्षा पास कर लेंगे, तब बारी आएगी आपके शरीर की ताकत परखने की! दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट (PET) होगा, जिसमें लड़के और लड़कियों को थोड़ा वजन उठाकर चलना होगा और एक दौड़ लगानी होगी।

अंत में, अगर आप दौड़ निकाल लेते हैं, तो बस आपके कागजातों की जाँच (Document Verification) होगी और एक मेडिकल चेकअप होगा। अगर सब कुछ सही रहा, तो समझो रेलवे में आपकी नौकरी पक्की.

4. शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Test – PET)
1. पुरुष उम्मीदवार (Male Candidates)
वजन उठाना (Weight Lifting) 35 किलो वजन, 100 मीटर (2 मिनट में)
दौड़ (Running) 1000 मीटर (4 मिनट 15 सेकंड में)
2. महिला उम्मीदवार (Female Candidates)
वजन उठाना (Weight Lifting) 20 किलो वजन, 100 मीटर (2 मिनट में)
दौड़ (Running) 1000 मीटर (5 मिनट 40 सेकंड में)

5. सैलरी की जानकारी?

इस बार की रिपोर्ट्स और नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे ने ग्रुप डी (Level-1) के सभी पदों (Technical और Non-Technical) के लिए ITI की अनिवार्यता को हटा दिया है। इसका मतलब है कि अब ‘हेल्पर’ और ‘ट्रैक मेंटेनर’ जैसे तकनीकी पदों के लिए भी केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ITI अब सिर्फ एक वैकल्पिक (Optional) योग्यता है, अनिवार्य नहीं.

5. पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता (CEN 09/2025)
पद का नाम (Post Name) योग्यता (Qualification)
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV (Track Maintainer) 10वीं पास (या ITI / NAC)
असिस्टेंट पॉइंट्समैन (Assistant Pointsman) 10वीं पास (या ITI / NAC)
हेल्पर / असिस्टेंट (Workshop/ S&T / Elect.) 10वीं पास (या ITI / NAC)
हॉस्पिटल अटेंडेंट (Hospital Attendant) 10वीं पास (या ITI / NAC)
असिस्टेंट वर्क्स (Assistant Works) 10वीं पास (या ITI / NAC)
अन्य सभी पद (All Other Posts) 10वीं पास अथवा ITI अथवा NAC
नोट: CEN 09/2025 के तहत सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। ITI अनिवार्य नहीं है, लेकिन यदि आपके पास है तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।

6. RRB Group D 2026: आवेदन कैसे करें (Step-by-Step)

Step 1 सबसे पहले अपने क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/ पर जाएं।
Step 2 होमपेज पर “CEN RRC 01/2026 – Level 1 Posts” के लिंक पर क्लिक करें और “New Registration” चुनें।
Step 3 अपना मोबाइल नंबर, ईमेल ID और आधार नंबर भरकर Registration पूरा करें। आपके फोन पर रजिस्ट्रेशन नंबर आएगा।
Step 4 अब लॉग-इन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, 10वीं/ITI के मार्क्स और अन्य विवरण सही-सही भरें।
Step 5 अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (Signature) स्कैन करके अपलोड करें। (फोटो 3 महीने से पुरानी न हो)।
Step 6 Post Preference: अपनी पसंद के अनुसार रेलवे जोन और पदों का चयन करें।
Step 7 Fee Payment: अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस (₹500 या ₹250) जमा करें।
Step 8 Print Application: फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट (PDF) जरूर सेव कर लें।
7. RRB Group D 2026: Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
RRB Group D Apply Online
रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने के लिए
Click Here
Download Official Notification PDF
पूरी जानकारी और नियम पढ़ें
Download PDF
RRB Zone Wise Vacancy Details
किस जोन में कितनी पोस्ट हैं देखें

नोटिफिकेशन के Annexure B (पेज 59) पर सभी जोन (जैसे Mumbai, Delhi, Chennai आदि) की वैकेंसी का चार्ट बना हुआ है।

Official Website (अधिकारिक वेबसाइट)
Visit Now
8. Disclaimer & Warning (अस्वीकरण)

Raj India TV (rajindiatv.com) एक न्यूज़ और इनफार्मेशन पोर्टल है। हम किसी भी सरकारी संस्था या विभाग से जुड़े हुए नहीं हैं।

  • सटीकता की जांच (Check Accuracy): हम सही जानकारी देने का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन मानवीय भूल (Typing Error) की संभावना हो सकती है। फॉर्म भरने से पहले कृपया Official Website और Notification को जरूर चेक करें।
  • वित्तीय सावधानी (Beware of Scams): सावधान रहें! Raj India TV की टीम कभी भी किसी नौकरी लगवाने के बदले पैसे (Money) की मांग नहीं करती है। अगर कोई व्यक्ति हमारे नाम से आपसे पैसे मांगता है, तो उसे एक भी रुपया न दें।
  • जिम्मेदारी (Liability): हमारी वेबसाइट पर दिए गए बाहरी लिंक्स (External Links) केवल आपकी सुविधा के लिए हैं। अगर किसी सरकारी वेबसाइट पर सर्वर डाउन है, तो उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

छात्रों से अनुरोध है कि वे इंटरनेट पर किसी भी अनजान लिंक पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।

9. महत्वपूर्ण जानकारी (Important Dates)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 31 जनवरी 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026
आवेदन सबमिट करने की अवधि 02 फरवरी से 16 फरवरी 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026
करेक्शन विंडो (सुधार तिथि) 18 फरवरी से 19 फरवरी 2026
मेरिट लिस्ट जारी (संभावित) 28 फरवरी 2026

Leave a Comment