Bihar Police Radio Operator Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए भर्ती, मोबाइल से ऐसे भरें फॉर्म

Bihar Police Radio Operator Vacancy 2026 के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से पुलिस रेडियो (तकनीकी) कैडर में कुल 993 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

इस भर्ती के तहत बिहार पुलिस विभाग में रेडियो ऑपरेटर के पदों पर कुल 993 रिक्तियां भरी जाएंगी। यह भर्ती तकनीकी श्रेणी में आती है और महिला तथा पुरुष दोनों उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Vacancy Details 

Post Name Total Vacancy
Radio Operator (Constable) 993

उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी

नीचे दी गई तालिका में आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि और अन्य जरूरी तारीखें दी गई हैं

जानकारी (Details) महत्वपूर्ण बातें (Important Info)
विभाग का नाम बिहार पुलिस (CSBC)
पद का नाम रेडियो ऑपरेटर (Radio Operator)
कुल पद (Total Posts) 993 (महिला और पुरुष दोनों के लिए)
आवेदन शुरू होने की तिथि 1 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
आवेदन का तरीका केवल ऑनलाइन (Online)

आवेदन फीस (Application Fee 2026)

बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर का फॉर्म भरने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से फीस तय की गई है। आप यह फीस अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन (UPI, डेबिट कार्ड, या नेट बैंकिंग) के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल में चेक कर सकते हैं कि आपकी कैटेगरी के लिए कितनी फीस लगेगी:

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा जबकि कुछ श्रेणियों को शुल्क में छूट दी जा सकती है।

कैटेगरी (Category) आवेदन शुल्क (Fee)
General / OBC / EWS (बिहार और अन्य राज्य) Rs. 675/-
SC / ST (केवल बिहार के निवासी) Rs. 180/-
सभी कैटेगरी की महिलाएं (All Females) Rs. 180/-

चयन प्रक्रिया 2026 (Selection Process)

इस भर्ती में आपका सिलेक्शन केवल एक परीक्षा से नहीं होगा। वर्दी पहनने के लिए आपको मुख्य रूप से इन 3 चरणों से गुज़रना होगा।

चरण (Phase) परीक्षा का विवरण (Exam Details)
पहला चरण (Phase 1) लिखित परीक्षा: 100 अंकों की ऑफलाइन (OMR) परीक्षा होगी।
दूसरा चरण (Phase 2) फिजिकल टेस्ट (PET/PST): दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद। (मेरिट इसी के आधार पर बनेगी)।
तीसरा चरण (Phase 3) मेडिकल व वेरिफिकेशन: कागज़ात की जाँच और मेडिकल टेस्ट।

कौन भर सकता है यह फॉर्म? (Eligibility Criteria)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक मापदंडों को पूरा करना होगा। जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आरक्षण के अनुसार आयु में छूट आदि। नीचे दी गई टेबल में इन सभी जरूरी योग्यताओं की जानकारी सरल तरीके से दी गई है, जिसे देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि आप इस फॉर्म के लिए पात्र हैं या नहीं।

मापदंड (Criteria) ज़रूरी योग्यता (Required Eligibility)
शैक्षणिक योग्यता (Education) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Intermediate) पास होना ज़रूरी है। (अपीयरिंग छात्र फॉर्म नहीं भर सकते)।
आयु सीमा (Age Limit) जनरल (General) के लिए 18 से 25 वर्ष
आयु में छूट (Age Relaxation) OBC, SC/ST और महिलाओं को बिहार सरकार के नियम के अनुसार उम्र में 3 से 5 साल की छूट मिलेगी।

Bihar Police Radio Operator Salary 2026

Bihar Police Radio Operator पद पर चयनित उम्मीदवारों को बिहार सरकार के वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाती है। शुरुआती स्तर पर लगभग Rs. 21,700 – Rs. 69,100 (Level-3 Pay Matrix) के बीच वेतन मिल सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।

 

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

Apply Online (Direct Link) यहाँ क्लिक करें (Click Here)
Official Notification (PDF) डाउनलोड करें (Download)
Official Website csbc.bih.nic.in

Bihar Police Radio Operator Exam Pattern 2026

Subject Marks
Physics 50
Math 50

मोबाइल से फॉर्म कैसे भरें? (Step-by-Step Guide)

दोस्तों, फॉर्म भरते समय सर्वर डाउन होने की बहुत समस्या आती है, इसलिए रात के समय फॉर्म भरने की कोशिश करें। कैफे वाले को 100 रुपये देने से बचने के लिए, अपने मोबाइल से ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. वेबसाइट खोलें: सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट (csbc.bih.nic.in) को Chrome ब्राउज़र में खोलें और ‘Desktop Site’ मोड ऑन कर लें।

  2. रजिस्ट्रेशन: “Apply Online for Radio Operator 2026” लिंक पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर बेसिक रजिस्ट्रेशन करें।

  3. डिटेल्स भरें: रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें और 10वीं/12वीं की मार्कशीट के अनुसार अपनी सारी जानकारी ध्यान से भरें।

  4. फोटो-सिग्नेचर: अपना एक साफ पासपोर्ट साइज़ फोटो (हल्के बैकग्राउंड वाला) और सिग्नेचर अपलोड करें। फोटो का साइज़ कम करने के लिए ‘Photo Resizer’ ऐप का इस्तेमाल करें।

  5. पेमेंट: अपनी कैटेगरी के अनुसार UPI या डेबिट कार्ड से पेमेंट करें और फॉर्म की ‘PDF Receipt’ मोबाइल में सेव कर लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल 1: क्या यूपी और झारखंड के छात्र इस भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं? जवाब:

जी हाँ! आप फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन आपको आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, आपको ‘General’ कैटेगरी में गिना जाएगा।

सवाल 2: मेरी 12वीं का रिजल्ट अभी नहीं आया है, क्या मैं अप्लाई कर सकता हूँ? जवाब:

नहीं, फॉर्म भरने की आख़िरी तारीख तक आपका 12वीं पास होना और मार्कशीट होना अनिवार्य है और विज्ञान विषय होना चाहिए।

सवाल 3: क्या फॉर्म में कोई गलती होने पर सुधार का मौका मिलेगा? जवाब:

CSBC फॉर्म करेक्शन का समय नहीं देता है। इसलिए पेमेंट करने से पहले फॉर्म को 2 बार ध्यान से ज़रूर चेक करें।

सवाल 4: Bihar Police Radio Operator Vacancy 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 993 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Leave a Comment