मध्यप्रदेश में कॉलेज में पढ़ रहे और छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे स्टूडेंट के लिए एक बहुत बड़ी और जरूरी खबर है। MPTAAS पोर्टल के माध्यम से जो स्कॉलरशिप के आवेदन की प्रक्रिया में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। अब सरकार ने स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने से पहले OTR ओने टाइम रजिस्ट्रेशन और अपार आईडी वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी का वेरिफिकेशन करना पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है। यह नियम 2025-26 में लागू है और सभी पुराने और नए दोनों तरह के छात्रों के लिए है.
ओटीआर और अपार आईडी क्या है इनको लेकर ये नये नियम कियु लागू किये गये है मध्यप्रदेश सरकार ने
हमें यह समझना होगा कि ये दोनों IDs क्या हैं और सरकार ने इन्हें क्यों जरूरी बनाया है। तो दोस्तों OTR One Time रजिस्ट्रेशन यह आपकी MPTAAS पोर्टल पर बनी एक प्रोफाइल है, जिसमें आपकी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और जाति से जुड़ी सारी जानकारी सुरक्षित होती है। एक बार प्रोफाइल बनाने के बाद, आपको हर साल अपनी जानकारी को अपडेट करना होता है।
APAAR आईडी क्या है
APAAR ID वन नेशन, वन स्टूडेंट ID है यह भारत सरकार की एक बहुत बड़ी पहल है। जैसे हर भारतीय का एक यूनिक आधार कार्ड नंबर होता है वैसे ही हर छात्र का एक यूनिक APAAR ID नंबर होगा। यह अंकों का एक ऐसा नंबर है जो आपकी पूरी शैक्षणिक यात्रा स्कूल से लेकर कॉलेज तक का एक डिजिटल रिकॉर्ड रखेगा। इसमें आपके सारे अंक, डिग्री, और सर्टिफिकेट सुरक्षित रहेंगे। इसे आप डिजिलॉकर पर भी सुरक्षित जोड़ के रख सकते है
मध्यप्रदेश सरकार का नया नियम क्या कहता है
विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि MPTAAS पोर्टल पर स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए अब ई-केवाईसी प्रक्रिया को APAAR ID से लिंक करना अनिवार्य है। जब तक आप अपने OTR प्रोफाइल में अपनी APAAR ID दर्ज करके उसका ई-केवाईसी नहीं करेंगे, तब तक पोर्टल आपको स्कॉलरशिप के आवेदन पत्र तक पहुंचने ही नहीं देगा।
इसका मतलब है कि आप स्कॉलरशिप के लिये आवेदन नहीं कर सकते है आप पोर्टल में लॉग-इन करने के बाद ई-केवाईसी के बिना आगे ही नहीं बढ़ पाएंगे। यह एक ऐसी रुकावट है जिसे पार किए बिना स्कॉलरशिप के फॉर्म आप लोग नहीं भर सकते है। आप यहाँ तक जानकारी को सही से समझे है अब आइये नेक्स्ट स्टेप को समझते है।
ओटीआर और अपार आईडी सत्यापन ना करने से क्या होगा
बिना OTR और APAAR ID सत्यापन के आपको कुछ दिक्कतों का आमना सामना करना पढ़ सकता है आइये जान लेते है.
1. फॉर्म नहीं भरे जाएगा
आप MPTAAS पोर्टल पर अपनी यूजर ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करेंगे, लेकिन जैसे ही आप स्कॉलरशिप आवेदन के लिए क्लिक करेंगे, पोर्टल आपको एक अलर्ट देगा। यह अलर्ट एकदम साफ़ शब्दो में की पहले अपना APAAR ID वेरिफिकेशन को पूरा करें। इसका सीधा सा मतलब है कि बिना वेरिफिकेशन सत्यापन के सिस्टम आपको स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म भरने की इजाज़त नहीं देगा। आप फॉर्म के बटन पर क्लिक ही नहीं कर पाएंगे। यह एक डिजिटल लॉक की तरह काम करेगा।
2. आप स्कॉलरशिप के फॉर्म भरने के लिए योग्य नहीं होंगे
यह सबसे बड़ा और खतरनाक परिणाम है। अपात्र होने का मतलब है कि विभाग आपको इस वर्ष की स्कॉलरशिप की रेस से बाहर कर देगा। यदि आपने आखरी तारिक तक अपनी प्रोफाइल को APAAR ID से वेरीफाई नहीं किया, तो आप स्कॉलरशिप लेने के लिए योग्य ही नहीं माने जाएंगे। इसका मतलब है कि आपको इस वर्ष स्कॉलरशिप का लाभ नहीं मिलेगा, चाहे आप कितने भी योग्य हों। एक छोटी सी लापरवाही आपकी पूरी शैक्षणिक वर्ष की मेहनत और आपकी स्कॉलरशिप की राशि को खत्म कर सकती है।
आइये अब जानते है की आपको APAAR आईडी और ओटीआर के इस वेरिफिकेशनवेरिफिकेशन कैसे पूरा करना है
MPTAAS पोर्टल पर e-KYC और APAAR आईडी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को इन 3 आसान स्टेप्स में समझा जा सकता है
स्टेप 1: लॉगिन और डैशबोर्ड
सबसे पहले MPTAAS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। अपनी प्रोफाइल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। अंदर जाते ही आपको प्रोफाइल के निचे साइड में OTR का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 2: OTR और APAAR आईडी लिंकिंग
अब आपको आपने अंकों वाला OTR और अपार ID का नंबर दर्ज करना है उसके बाद जैसे ही आप समिट पर क्लिक करेंगे तो आपकी जानकारी खुल के आएगी और वेरीफाई पर क्लिक करके जानकारी को अपडेट कर सकते है. एक जरुरी बात अगर आपके पास अप्पर ID और OTR नंबर नहीं है तो उसे आपको पहले बनवाना होगा.
स्टेप 3: ओटीआरऔर APAAR आईडी वेरिफिकेशन सफलतापूरक होने बाद क्या करे
OTR और APAAR ID वेरिफिकेशन सफलतापूरक होने बाद आप वही निचे दिये गये PMS वाले ऑप्सन पर क्लिक करेंगे और आपका जो भी एड्मिसन का साल होगा उसके सलेक्ट करना है और सेमेस्टर सलेक्ट करना है और आगे बढ़ना है।
आगे बढ़ते से ही आपको आये प्रमाण पात्र को 2MB से कम साइज़ में उपोलड कर देना है। और फीस भरने की रजिस्ट्रशन नंबर डेट डालके समिट करना है। आवेदन भरा जायेगा उसके बाद एक प्रिंटआउट निकलवा के जरुरी ओरिजनल डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी के साथ अपने कॉलेज में जमा करे।
डिस्क्लेमर
MPTAAS स्कॉलरशिप के लिये वन टाइम रजिस्ट्रेशन और अपार आईडी का वेरिफिकेशन करना अब मैंने आपको बहुत ही आसान शब्दो में समझाया है कोई विकल्प नहीं बाकी रहा है। यह जानकारी MPTAAS के पोर्टल से पढ़ के कुछ कॉलेज की जानकारी से इकठ्ठा करके आप तक पहुंचाई है। आपका कोई भी सवाल हो तो कमेंट करे हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे।







