NEET UG 2026 Registration शुरू मोबाइल से खुद फॉर्म कैसे भरें? जानिए फीस, आखिरी तारीख और ज़रूरी कागज़ात

अगर आपका भी सपना डॉक्टर बनने का है और आप देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों से MBBS, BDS या अन्य मेडिकल कोर्सेज करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है.

अक्सर देखा गया है कि सही जानकारी न होने की वजह से कई छात्र अपना फॉर्म भरते समय गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बाद में उनका फॉर्म रिजेक्ट होने का डर रहता है। इसलिए, आज के इस लेख में हम आपको NEET 2026 के ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, आवेदन शुल्क (फीस) और योग्यताओं के बारे में बिल्कुल आसान और सरल हिंदी में स्टेप-बाय-स्टेप बताने वाले हैं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप बिना किसी साइबर कैफे जाए, खुद से अपना फॉर्म सही तरीके से भर पाएंगे.

विषय सूची

  • ► 1. नीट यूजी 2026: प्रवेश परीक्षा की पूरी जानकारी?
  • ► 2. मेडिकल कोर्स के नाम, कुल सीटें और ज़रूरी पढ़ाई?
  • ► 3. ज़रूरी तारीखें: फॉर्म कब से कब तक भरे जाएंगे?
  • ► 4. आवेदन फीस: किस वर्ग के लिए कितनी फीस लगेगी?
  • ► 5. परीक्षा का तरीका और मार्किंग सिस्टम?
  • ► 6. ज़रूरी कागज़ात: रजिस्ट्रेशन के वक्त क्या-क्या लगेगा?
  • ► 7. मोबाइल से ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? (पूरी प्रक्रिया)?
  • ► 8. ज़रूरी वेबसाइट और लिंक्स?

1. नीट यूजी 2026 प्रवेश परीक्षा की पूरी जानकारी

अगर आप मेडिकल लाइन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो नीट देश का सबसे बड़ा और इकलौता एंट्रेंस एग्जाम है। इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित करवाती है। इसी परीक्षा को पास करके छात्रों को सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। नीचे दी गई टेबल में आप इस परीक्षा से जुड़ी कुछ अहम बातें एक नज़र में देख सकते हैं.

परीक्षा का नाम नीट यूजी 2026
कौन करवाता है? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
परीक्षा का तरीका ऑफलाइन (पेन और पेपर)
आवेदन का माध्यम सिर्फ ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in

2. मेडिकल कोर्स के नाम, कुल सीटें और ज़रूरी पढ़ाई

दोस्तों जब भी नीट का फॉर्म आता है तो मेडिकल की तैयारी करने वाले हर छात्र के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या मैं इस बार फॉर्म भरने के योग्य हूँ तो चलिए मैं आपका यह डाउट एकदम साफ कर देता हूँ यह परीक्षा खासतौर पर उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहते हैं. आपको इसके लिए किसी बड़ी डिग्री या डिप्लोमा की ज़रूरत नहीं है अगर आपने अपनी बारहवीं की पढ़ाई विज्ञान विषयों (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) के साथ पूरी की है, तो आप बेझिझक यह फॉर्म भर सकते हैं.

नीचे दी गई टेबल में आप आसानी से समझ सकते हैं कि इस परीक्षा के ज़रिए किन कोर्स में एडमिशन मिलता है, देश भर में लगभग कितनी सीटें हैं और उनके लिए क्या पढ़ाई मांगी गई है.

कोर्स का नाम कुल सीटें (लगभग) क्या पढ़ाई चाहिए?
एमबीबीएस (एलोपैथिक डॉक्टर) 1 लाख से ज़्यादा बारहवीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी)
बीडीएस (दांतों के डॉक्टर) 27 हज़ार से ज़्यादा बारहवीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी)
बीएएमएस / बीएचएमएस (आयुर्वेद / होम्योपैथी) 52 हज़ार से ज़्यादा बारहवीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी)

3. ज़रूरी तारीखें: फॉर्म कब से कब तक भरे जाएंगे

दोस्तों किसी भी परीक्षा का फॉर्म भरते समय सबसे ज़रूरी चीज़ होती है उसकी तारीखें याद रखना कई बार ऐसा होता है कि हम सोचते रह जाते हैं कि अरे अभी तो बहुत समय है आराम से भर देंगे” और इसी चक्कर में आखिरी तारीख निकल जाती है.

नीट की वेबसाइट पर एक साथ लाखों बच्चे फॉर्म भरते हैं, इसलिए मेरी आपको यही सलाह है कि आखिरी दिन का इंतज़ार बिल्कुल न करें। आखिरी दिनों में वेबसाइट का सर्वर अक्सर ठप पड़ जाता है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें.

नीचे दी गई टेबल में मैंने फॉर्म शुरू होने से लेकर परीक्षा के दिन तक की सारी ज़रूरी तारीखें दे दी हैं। आप चाहें तो इसका स्क्रीनशॉट लेकर अपने फोन में रख लें ताकि कोई भी ज़रूरी तारीख आपसे छूट न जाए.

ज़रूरी घटनाक्रम (क्या होना है?) तारीख (कब होगा?)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 8 फरवरी 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026
आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026
परीक्षा की तारीख (संभावित) 3 मई 2026 (रविवार)

4. आवेदन फीस: किस वर्ग के लिए कितनी फीस लगेगी

दोस्तों नीट का फॉर्म भरते समय सबसे अहम हिस्सा आता है इसकी फीस जमा करना अक्सर छात्र इसी जगह पर आकर अटक जाते हैं कि उन्हें अपनी कैटेगरी के हिसाब से कितने पैसे देने होंगे। यहाँ एक बात का खास ख्याल रखें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एक बार फीस जमा होने के बाद उसे किसी भी कीमत पर वापस नहीं करती है.

इसलिए फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह से चेक कर लें फीस का भुगतान आप अपने मोबाइल से ही नेट बैंकिंग यूपीआई जैसे फोन पे या गूगल पे या डेबिट कार्ड के ज़रिए बहुत आसानी से कर सकते हैं नीचे दी गई टेबल में हमने अलग-अलग वर्गों के हिसाब से फीस की पूरी जानकारी दे दी है, ताकि आपको कहीं और भटकना न पड़े.

छात्र का वर्ग (कैटेगरी) आवेदन फीस (रुपये में)
सामान्य वर्ग (जनरल) 1,700 रुपये
सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग 1,600 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST) 1,000 रुपये
दिव्यांग छात्र (PwBD) 1,000 रुपये

5. परीक्षा का तरीका और मार्किंग सिस्टम

दोस्तों, परीक्षा की तैयारी करना एक बात है लेकिन परीक्षा देने का सही तरीका और नंबरों का गणित समझना दूसरी बात नीट की परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन होती है यानी आपको कंप्यूटर पर नहीं बल्कि पेन और पेपर की मदद से ओएमआर शीट भरनी होगी.

यहाँ सबसे ध्यान देने वाली बात नेगेटिव मार्किंग है। बहुत से छात्र जोश-जोश में गलत जवाब पर निशान लगा देते हैं और उनके सही जवाबों में से भी नंबर कट जाते हैं। परीक्षा में कुल 720 नंबर के सवाल पूछे जाते हैं और आपके पास 3 घंटे 20 मिनट का समय होता है। आइए नीचे दी गई टेबल से समझते हैं कि सही और गलत जवाब पर आपको कितने नंबर मिलेंगे.

विवरण (परीक्षा की जानकारी) नियम और अंक (सिस्टम)
हर सही जवाब पर मिलने वाले अंक +4 अंक
हर गलत जवाब पर कटने वाले अंक -1 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
सवाल खाली छोड़ने पर (जवाब न देने पर) 0 अंक (कोई नंबर नहीं कटेगा)
परीक्षा की कुल समयावधि 3 घंटे 20 मिनट
कुल सवालों की संख्या 200 सवाल (180 हल करने होंगे)

6. ज़रूरी कागज़ात रजिस्ट्रेशन के वक्त क्या-क्या लगेगा

दोस्तों नीट का फॉर्म भरते समय सबसे ज्यादा छात्र इसी जगह पर गलती करते हैं कागज़ातों का साइज और उनकी साफ़-सफाई बहुत मायने रखती है। अगर आपके फोटो या अंगूठे के निशान धुंधले हुए तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आपके आवेदन को रद्द कर सकती है.

रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले ही आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इन सभी चीज़ों को स्कैन करके रख लें ध्यान रहे कि फोटो हाल ही की खिंचवाई हुई होनी चाहिए और उस पर आपका नाम और फोटो लेने की तारीख साफ़ लिखी हो। नीचे दी गई टेबल में मैंने उन सभी ज़रूरी कागज़ों की लिस्ट दे दी है जिन्हें आपको ऑनलाइन अपलोड करना होगा.

ज़रूरी कागज़ (दस्तावेज़) विशेष निर्देश (कैसा होना चाहिए?)
पासपोर्ट साइज फोटो पीछे का पर्दा सफेद हो, चेहरा साफ़ दिखे और उस पर नाम व तारीख लिखी हो।
पोस्टकार्ड साइज फोटो यह 4 इंच चौड़ी और 6 इंच लंबी होनी चाहिए (सफेद पर्दे के साथ)।
हस्ताक्षर (साइन) सफेद कागज पर काली स्याही से किए हुए होने चाहिए।
बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों व अंगूठे के निशान नीली स्याही से साफ़ सुथरे तरीके से सफेद कागज पर होने चाहिए।
दसवीं का प्रमाण पत्र जन्म तिथि और नाम के मिलान के लिए इसे अपलोड करना ज़रूरी है।
वर्तमान और स्थायी पता प्रमाण आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र या राशन कार्ड की स्कैन कॉपी।

7. मोबाइल से ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें पूरी प्रक्रिया

दोस्तों नीट का फॉर्म भरने के लिए आपको किसी कंप्यूटर की दुकान या साइबर कैफे जाकर पैसे बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है आप अपने हाथ में मौजूद मोबाइल फोन से भी यह काम बड़ी आसानी से कर सकते हैं बस एक बात का ध्यान रखें कि फॉर्म भरते समय अपने मोबाइल का इंटरनेट अच्छा रखें और ब्राउज़र में डेस्कटॉप साइट वाला विकल्प चालू कर लें.

नीट 2026 के रजिस्ट्रेशन अब पूरी तरह से शुरू लाइव हो चुके हैं फॉर्म भरते समय जल्दबाज़ी न करें क्योंकि एक छोटी सी गलती सुधारने के लिए आपको बाद में चक्कर काटने पड़ सकते हैं नीचे दी गई टेबल में मैंने मोबाइल से फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को चरणों में बांट दिया है जिससे आपका काम आसान हो जाएगा.

चरण (स्टेप) क्या और कैसे करना है?
पहला चरण: नया पंजीकरण सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और ‘नया पंजीकरण’ पर क्लिक करें। यहाँ अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर अपना खाता बनाएँ।
दूसरा चरण: लॉग-इन करना रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपके मोबाइल पर एक नंबर और पासवर्ड आएगा। उसे डालकर लॉग-इन करें और अपना आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
तीसरा चरण: जानकारी भरना यहाँ अपनी पढ़ाई की जानकारी, स्कूल का नाम और जहाँ आप परीक्षा देना चाहते हैं (शहर का चुनाव), वह सब साफ़-साफ़ भरें।
चौथा चरण: फोटो अपलोड अपने मोबाइल से अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को स्कैन करके अपलोड करें। ध्यान रहे कि फाइल का साइज ज़्यादा बड़ा न हो।
पाँचवा चरण: फीस का भुगतान अंत में अपनी फीस जमा करें। आप गूगल-पे, फोन-पे या एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके पैसे काट सकते हैं।
छठा चरण: रसीद डाउनलोड फीस कटने के बाद ‘कन्फर्मेशन पेज’ को डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सुरक्षित रख लें। यही आपकी रसीद है।

8. ज़रूरी वेबसाइट और लिंक्स

दोस्तों आजकल इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइटें बन गई हैं जो बिल्कुल असली सरकारी साइट जैसी ही दिखती हैं। कई बार छात्र जल्दबाज़ी में गलत वेबसाइट पर चले जाते हैं और अपनी निजी जानकारी के साथ-साथ अपने पैसे भी गंवा बैठते हैं। इसलिए मेरी आपको यही सलाह है कि हमेशा सही और आधिकारिक लिंक से ही अपना फॉर्म भरें आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे टेबल में नीट 2026 से जुड़े सभी सीधे और एकदम सुरक्षित लिंक दे दिए हैं। आप यहाँ से सीधा अपना फॉर्म भर सकते हैं या पूरी जानकारी वाली सरकारी सूचना पढ़ सकते हैं.

महत्वपूर्ण लिंक (क्या खोजना है?) सीधा लिंक (यहाँ से खोलें)
ऑनलाइन आवेदन करें (नया फॉर्म भरें) यहाँ क्लिक करें
परीक्षा की पूरी सूचना (नोटिफिकेशन) पढ़ें यहाँ क्लिक करें
मुख्य सरकारी वेबसाइट पर जाएँ यहाँ क्लिक करें
ताज़ा जानकारी के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment